Last Updated:
Delhi Police Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान-आधारित आतंकी शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को एमपी पंजाब और यूपी से गिरफ्तार किया. तीनों आतंकियों के बारे में दिल्ली पुलिस ने कई खुलासे किए हैं. दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये युवक सोशल मीडिया से भर्ती हुए थे और गुरदासपुर में हैंड ग्रेनेड हमला भी कर चुके थे. पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कारतूस, रेकी वीडियो और टारगेट लिस्ट बरामद की है.
यह मॉड्यूल अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.Delhi Police Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान से संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई खुलासे किए हैं. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए ये युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के गैंगस्टर-आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े थे और देश में हमलों की साजिश रच रहे थे. गुरदासपुर में हुए हैंड ग्रेनेड अटैक से लेकर पंजाब में रेकी तक… इनकी गतिविधियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था.
ऑपरेशन की शुरुआत: कैसे सामने आया आतंकी मॉड्यूल?
स्पेशल सेल लंबे समय से पंजाब के अपराधी और गैंगस्टर नेटवर्क पर नजर रख रही थी. इसी दौरान कई घटनाओं में पाकिस्तान-स्थित हैंडलर्स के नाम सामने आए. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शहजाद भट्टी और उसके मॉड्यूल की गतिविधियां साफ होने लगीं. बाद में पुलिस ने ट्रैकिंग और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए तीनों आरोपियों की लोकेशन को चिन्हित किया.
कौन-कौन गिरफ्तार हुआ?- तीन राज्यों से तीन युवक
- गुरप्रीत सिंह (19), पंजाब
- विकास प्रजापति, दतिया (मध्य प्रदेश)
- आसिफ उर्फ आरिस, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
ये तीनों सीधे शहजाद भट्टी से जुड़े थे और मोबाइल ऐप्स व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए निर्देश लेते थे.
गुरदासपुर ग्रेनेड केस से जुड़ाव: पुलिस के हाथ कैसे लगे सुराग?
#WATCH | Delhi Police Special Cell busted an international and interstate Pakistan-backed gangster-turned-terror module and arrested three terrorists. More details awaited.

