Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Breaking News Today Live Updates: रायपुर में 60वीं DGP/IGP कॉन्फ्रेंस को पीएम मोदी संबोधित करेंगे. उधर नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. वहीं दिल्ली ब्लास्ट केस की ED जांच में अल-फलाह यूनिवर्सिटी का…और पढ़ें
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट की नजर, सोनिया-राहुल को बुलावा भेजने पर आज फैसला (File Photo : PTI)
रायपुर में जारी 60वीं DGP/IGP कॉफ्रेंस को आज पीएम मोदी संबोधित करेंगे. इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 600 अधिकारी और VIP मौजूद हैं. सम्मेलन में पहली बार एसपी रैंक के अफसर भी शामिल हो रहे हैं. वहीं दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट आज नेशनल हेराल्ड मामले में ED की चार्जशीट पर फैसला सुनाएगा. कोर्ट आज सोनिया और राहुल गांधी समेत सभी आरोपियों को समन जारी करने पर फैसला करेगा.
November 29, 202508:56 IST
अल-फलाह यूनिवर्सिटी का एक और घोटाला आया सामने, मृतकों के नाम से बेच दी जमीन
दिल्ली ब्लास्ट मामले की ED जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. एजेंसी ने रिपोर्ट में बताया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है. मृतकों के नाम पर फर्जी GPA बनाकर मदनपुर खदर की जमीन तर्बिया एजुकेशन फाउंडेशन को बेची गई. ED का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क साजिश और धोखाधड़ी का गंभीर मामला है, जो ब्लास्ट केस की जांच में नई दिशा जोड़ सकता है.
November 29, 202508:42 IST
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल गांधी को समन पर फैसला सुनाएगा कोर्ट
दिल्ली में राऊज ऐवन्यू कोर्ट आज नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट पर महत्वपूर्ण आदेश सुनाएगा. कोर्ट यह तय करेगा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों को जारी किए जाने वाले समन्स पर क्या फैसला लिया जाए. कांग्रेस नेताओं की कानूनी रणनीति और राजनीतिक संदेश, दोनों पर इस फैसले का प्रभाव पड़ सकता है.
दरअसल केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने चार्जशीट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है. यह मामला 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से शुरू हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड अखबार की मूल प्रकाशन कंपनी एसोसिएट्स जर्नल्स लिमिटेड की संपत्तियों को अनुचित तरीके से हथियाने की साजिश रची. ईडी ने अप्रैल 2025 में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन लिमिटेड और डॉकटेक्स मर्चेडाइज प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया.
November 29, 202508:25 IST
DGP/IGP कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
रायपुर में जारी तीन दिवसीय 60वीं DGP/IGP कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. देशभर से करीब 600 शीर्ष अधिकारी और वीआईपी इस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं. इस बार सम्मेलन की खास बात यह है कि पहली बार SP रैंक के अधिकारियों को भी इसमें शामिल होने का मौका मिला है, जिससे ज़मीनी स्तर की चुनौतियों पर भी सीधे चर्चा होने की उम्मीद है.

