Last Updated:
Jammu Kashmir News: जम्मू पुलिस ने 19 वर्षीय मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकी वारदात को नाकाम किया. NEET की तैयारी के बहाने भटिंडी में किराये पर रह रहा यह युवक पाकिस्तान के हैंडलरों से सेशन ऐप के जरिए निर्देश ले रहा था. उसके फोन से धमाके की तैयारी से जुड़े वॉयस मैसेज, चैट और लोकेशन इनपुट मिले. पुलिस उसके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है.
जम्मू में NEET की तैयारी का दावा करने वाले 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने पाकिस्तान हैंडलरों से संपर्क में होने के आरोप में पकड़ा.Jammu Kashmir News: जम्मू में एक छात्र की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है. एक 19 वर्षीय युवक, जो खुद को NEET की तैयारी करने वाला छात्र बताता था, आतंकी वारदात अंजाम देने की फिराक में पकड़ा गया. हैरान करने वाली बात यह है कि युवक लगातार सीमा पार बैठे आतंकी नेटवर्क से निर्देश ले रहा था.
भटिंडी में किराये पर घर… और पीछे चल रही थी पाक कनेक्शन वाली चैट
पकड़ा गया युवक मोहम्मद साजिद, रियासी का रहने वाला है. वह भटिंडी में NEET की तैयारी बताकर किराये पर रह रहा था.
- निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था.
- सहायक के तौर पर काम करता था.
- खुद को साधारण छात्र दिखाता था.
- लेकिन गुप्त रूप से वह पाकिस्तान के हैंडलर से निर्देश लेता रहा.
मोबाइल फोन ने खोली पूरी साजिश
जम्मू पुलिस ने भटिंडी सुंजवां रोड पर नाका लगाया था. जैसे ही साजिद नाके के पास पहुंचा, वह अचानक मुड़कर भागा. लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया. उसके फोन की जांच ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया.
- मोबाइल में मिलीं ये संदिग्ध चीजें
- पाकिस्तान हैंडलर के वॉयस मैसेज.
- धमाके से जुड़े तकनीकी इनपुट.
- सेशन ऐप पर जिहादी चैट.
- लगातार बदले गए मोबाइल और सिम.
- एक्सप्लोसिव लगाने की लोकेशन व निर्देश.
जम्मू को टारगेट बनाकर बड़ा धमाका करने की तैयारी
अधिकारियों के मुताबिक चैट में ‘विस्फोटक भेजने और लगाने’ की जानकारी मिली. स्पष्ट है कि साजिद को जम्मू में बड़ी आतंकी वारदात का टास्क दिया गया था. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि वह देर रात कॉल करता था. किसी के साथ फुसफुसाकर बातचीत करता था. हर कुछ दिन में मोबाइल और सिम बदल देता था. वहीं पुलिस का मानना है कि वह अकेला नहीं था. उसके नेटवर्क, संभावित सहयोगियों और पाक हैंडलर तक पहुंचने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है.
FIR दर्ज, जांच और तेज
जम्मू के त्रिकुटा नगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 113(3) के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही यह भी जांच जारी है कि क्या उसका दिल्ली धमाके से कोई संबंध है.
साजिद का आत्मघाती हमले वाला प्लान भी आया सामने
नई जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया 19 वर्षीय साजिद सिर्फ साधारण धमाका नहीं, बल्कि जम्मू में आत्मघाती (Suicide Attack) जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था. दिल्ली हमले में डॉ. उमर द्वारा अपनाई गई “सुइसाइड पैटर्न प्लानिंग” से मिलती-जुलती गतिविधियां उसके फोन से मिलीं. पाकिस्तान के हैंडलर्स उससे इसी तरह का हमला करवाने की तैयारी कर रहे थे और उसे लगातार जिहादी सामग्री भेजकर ब्रेनवॉश किया जा रहा था.
दिल्ली ब्लास्ट से साजिद का कोई लिंक? जांच में नया एंगल
इनपुट में यह भी सामने आया है कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरे क्षेत्र में हाई-अलर्ट पर थी, इसी व्यापक सर्च ऑपरेशन के दौरान साजिद पुलिस के रडार पर आया. अब यह जांच भी तेज हो गई है कि कहीं उसका दिल्ली धमाके से कोई सीधा या परोक्ष संबंध तो नहीं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या दिल्ली हमले से जुड़े मॉड्यूल ने ही उसे जम्मू में आत्मघाती वारदात के लिए सक्रिय किया था.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

