Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 5
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » हरियाणा में लापरवाही की वजह से एक और बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, PGI में पिता से बोला-पानी पिला दो…फिर निकल गई जान
Hindi News

हरियाणा में लापरवाही की वजह से एक और बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, PGI में पिता से बोला-पानी पिला दो…फिर निकल गई जान

HawkNewsBy HawkNewsNovember 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

बहादुरगढ़.  हरियाणा के रोहतक के बाद अब झज्जर में भी बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हुई है. कोर्ट में पोल गिरने से युवा खिलाड़ी को जान से हाथ धोना पड़ा. ये मौत सरकारी व्यवस्था की बदहाली की कहानी भी कहती है.

दरअसल जिस पोल के नीचे दबने से 15 साल के अमन की मौत हुई है वो पोल काफी पुराना था और जर्जर हो चुका था. उसका बेस जंग में खत्म हो चुका था लेकिन ना तो शिक्षा विभाग, ना खेल विभाग और ना ही स्थानीय प्रशासन ने इसकी सुध ली. अब हादसे के बाद खेल विभाग अपनी गलती मान रहा है. जिला खेल अधिकारी सत्येन्द्र का कहना है कि गलती तो हमारी है, क्योंकि काफी लम्बे समय से पोल की कोई रिपेयर नही हुई थी. उन्होंने कहा कि एक होनहार खिलाड़ी की मौत हुई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है और हमारे लिए शर्म की बात है.

उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाकर सभी खेल उपकरणों की जांच करवाई जाएगी और खराब उपकरणों को निकलवा दिया जाएगा. नए उपकरण लगाने के लिए विभाग से बजट मांगा जाएगा. जांच कमेटी में सीनियर कोच और राजीव गांधी खेल स्टेडियमों के इंचार्ज को शामिल किया जाएगा.

दो बहनों का इकलौता भाई था अमन

15 साल के अमन की मौत से उसका परिवार भी पूरी तरह टूट चुका है. घर पर मातम का माहौल है. अमन दो बहनों का इकलौता भाई थी. दो साल से बास्केटबाल खेल और सीख रहा था. बेटे की बात करते करते पिता रोने लगते हैं . बेटे के आखिरी शब्द उसके मन और दिमाग में गूंज रहे है. पीजीआई रोहतक में उपचार के लिए जब वो पहुचे तो डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउन्ड कराने का कहा, लेकिन वहां किसी डॉक्टर ने उन पर तरस नही खाया और उनका बेटा उनके हाथों में ही दम तोड़ गया. मृतक अमन के परिजनों ने पीजीआई के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. अगर सही समय पर उपचार मिलता तो शायद अमन बच सकता था. मरने से पहले बेटे ने पिता से कहा था पापा मुझे पानी पिला दो. यही वो आखिरी शब्द हैं, जिन्हे याद कर पिता की आंखो से बरबस आंसू बहते जा रहे हैं.

बाॅस्केटबाल पोल टूटने की ये दूसरी घटना

बहादुरगढ़ में बाॅस्केटबाल पोल टूटने की ये दूसरी घटना है. पहली घटना साल 2022 में हुई थी. उस वक्त भी एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ था. अब ताजा घटना रविवार की है और मंगलवार को अमन की उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई. अमन घर से कुछ देर खेल कर आने के लिए  निकला था. मां ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन जिद कर वो खेलने के लिए चला गया. उसी वक्त घर में उसकी बुआ अपने बेटे की शादी के लिए भात न्यौतने आई हुई थी. बुआ के बेटे की शादी के लिए अच्छे कपड़े और 4 हजार के जूते लाने के लिए पिता को बोला था.

हाल ही में जीते थे तीन मेडल

पिता ने उसके कहा था कि बेटे तुम्हे 4 हजार के जूते जरूर दिलवाउंगा. डीआरडीओ सेना भवन दिल्ली में काॅंट्रैक्ट पर काम कर रहे सुरेश ने बेटे की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए नौकरी के साथ साथ रैपिडो चलाना भी शुरू कर दिया था. कुछ दिन पहले ही स्कूल में हुए खेलों में अमन ने तीन मेडल जीते थे और वो मैडल पिता के गले में डालकर अमन ने बड़ा खिलाड़ी बनने का हौसला भी जताया था . लेकिन अमन के हौसलों को सरकारी व्यवस्था की कंगाली ने उड़ान लेने से पहले ही खत्म कर दिया.

10वीं में पढ़ता था अमन

अमन 10 वीं कक्षा का छात्र था और लाइनपार क्षेत्र के रामा भारती स्कूल में प़़ढ़ता था. पिता दिल्ली सेना भवन में कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं और माता प्राईवेट स्कूल में पढ़ाती हैं. दो बहनों में एक बहन 12वीं कक्षा की छात्रा है, तो दूसरी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है. घर पर संवेदनाएं जताने के लिए लोग आ रहे हैं .  प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने भी परिजनों को ढाढस बधाया है. लेकिन शिक्षा विभाग, खेल विभाग या स्थानीय प्रशासन की तरफ से किसी ने भी जाकर शोक संतप्त परिवार का दुख नहीं बांटा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleTere Ishk Mein Advance Booking: ऐसे चमकी ‘तेरे इश्क में’ की किस्मत, एडवांस बुकिंग में की छप्पड़फाड़ कमाई | tere ishk mein advance booking dhanush kriti senon film fortune shined know details
Next Article ‘सिर्फ चेन्नई को मिला 2,20,000 H-1B वीज़ा’, US इकोनॉमिस्ट के गंभीर आरोप के से अमेरिका से भारत तक बवाल | us economist dav bratt Chennai 220000 h1b visa fraud America india bawal controversy
HawkNews
  • Website

Related Posts

Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल? | Weather Forecast Today 5 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 20 states hindi

July 5, 2026

आ गया आकाश मिसाइल का खूंखार बड़ा भाई, S-400 जैसी ताकत वाला MRSAM दुश्‍मन का करेगा गेम ओवर

July 4, 2026

गोवा में हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद केजरीवाल बोले- राम मंदिर में कथित घोटाले के दोषियों को मिले सख्त सजा | Arvind Kejriwal Seeks Probe Into Alleged Ram Temple Donation Irregularities After Panaji Maruti Temple Visit

July 4, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,057)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल? | Weather Forecast Today 5 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 20 states hindi

July 5, 2026

आ गया आकाश मिसाइल का खूंखार बड़ा भाई, S-400 जैसी ताकत वाला MRSAM दुश्‍मन का करेगा गेम ओवर

July 4, 2026

गोवा में हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद केजरीवाल बोले- राम मंदिर में कथित घोटाले के दोषियों को मिले सख्त सजा | Arvind Kejriwal Seeks Probe Into Alleged Ram Temple Donation Irregularities After Panaji Maruti Temple Visit

July 4, 2026

भूखा-प्यासा और सांपों का खौफ… दो दिन कुएं में फंसा रहा शख्स, 'बचाओ-बचाओ' सुन देवदूत बने फायर फाइटर्स

July 4, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल? | Weather Forecast Today 5 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 20 states hindi

July 5, 2026

आ गया आकाश मिसाइल का खूंखार बड़ा भाई, S-400 जैसी ताकत वाला MRSAM दुश्‍मन का करेगा गेम ओवर

July 4, 2026

गोवा में हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद केजरीवाल बोले- राम मंदिर में कथित घोटाले के दोषियों को मिले सख्त सजा | Arvind Kejriwal Seeks Probe Into Alleged Ram Temple Donation Irregularities After Panaji Maruti Temple Visit

July 4, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.