Last Updated:
Cold Wave Warning: आईएमडी (IMD) यानी मौसम विभाग ने मध्य भारत, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में भी ठंड बढ़ी है और आने वाले दिनों में शीतलहर की संभावना है.
IMD ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड, शीतलहर, बारिश और कोहरे को लेकर खास तौर से अलर्ट किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)IMD Cold Wave Alert: भारत में ठंड की दस्तक हो चुकी है. मौसम ने अचानक करवट ली है. नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड पड़ने लगी है. 10 डिग्री से भी नीचे तापमान चला जा रहा है. नवंबर में केवल एक कंबल से कटने वाली सर्दी अब मोटी रजाई मांग रही है. इसका मतलब है कि अब शीतलहर की दस्तक होने वाली है. सवाल है कि आखिर भारत में शीतलहर की दस्तक कब होगी? कहां-कहां हाड़ कंपाने वाली सर्दी आने को बेताब है. मौसम को लेकर आईएमडी का नया अलर्ट अब आ गया है.
जी हां, मध्य भारत के कई इलाकों में आज से शीतलहर की आशंका है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना में आज यानी मंगलवार से सर्दी बढ़ने के आसार है. वहीं तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. आईएमडी यानी मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं 20 और 21 नवंबर को भी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर जारी रहने की संभावना है.
ठंड पर मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 से 20 नवंबर के बीच शीत लहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है. इसके अलावा 18 और 19 नवंबर को छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में भी शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 18 नवंबर को विदर्भ में भी सर्द हवाओं के तेज चलने से तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है. इस बदलते मौसम का असर दिल्ली-एनसीआर में भी दिख रहा है. दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड बढ़ गई है. आने वाले एक-दो दिनों में ठंड और बढ़ेगी. अभी दिल्ली का तापमान 16 डिग्री है, मगर फील 10 वाला है.
रात में सताएगी सर्दी
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने और आवश्यक गर्म कपड़ों के साथ बाहर निकलने की सलाह दी गई है. तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है; 20-22 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होगी.
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

