Last Updated:
N Chandrababu Naidu: एन चंद्रबाबू नायडू ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ संबंधों में तनाव की खबरों को नकार दिया. आंध्र प्रदेश में तेदेपा की जीत के बाद उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की और भारत की प्रगति को उनकी नीतियों का परिणाम बताया. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार चुनाव ने यह संदेश दिया है कि सही शासन ही सही राजनीति है.
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू. (फाइल फोटो)विशाखापत्तनम. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को तनावपूर्ण बताने वाली खबरों को खारिज कर दिया. दरअसल, तेदेपा प्रमुख 2018 तक राजग का हिस्सा थे, लेकिन बाद में वह आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर गठबंधन से अलग हो गए थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तीखी आलोचना भी की थी. हालांकि, 2024 के आम चुनाव से पहले नायडू एक बार फिर राजग में शामिल हो गए थे. और इसके बाद आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में तेदेपा ने शानदार जीत दर्ज की थी.
जब नायडू से पूछा गया कि इस समय प्रधानमंत्री के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. हमें देश के लिए ऐसे ही नेताओं की जरूरत है. मैं उनकी बहुत सराहना करता हूं.” यह पूछे जाने पर कि क्या अतीत की तल्खी अब खत्म हो गई है, नायडू ने कहा, “कोई समस्या नहीं है. हम उनके (मोदी के) बहुत करीब हैं. उनसे कभी कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं रही है.”
तेदेपा प्रमुख ने कहा, “भारत में अब लोग नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास कर रहे हैं. उन्होंने (मोदी ने) कल्याण, विकास और टिकाऊ एवं अच्छे शासन के जरिये सशक्तीकरण का एक नया मॉडल पेश किया है.” नायडू ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जबकि 12 साल पहले वह 11वें पायदान पर था. उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें मजबूत नीतियों वाली सरकार के सत्ता में लगातार बने रहने के कारण संभव हो पा रही हैं.
नायडू ने कहा, “भारत और भारतीय उनके (मोदी के) प्रदर्शन को मान्यता दे रहे हैं. लोग… बेहतर भविष्य, बेहतर जीवन स्तर चाहते हैं. वह (मोदी) अब यही प्रदान कर रहे हैं. इसलिए इस चुनाव ने यह संदेश दिया है कि सही शासन ही सही राजनीति है.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

