Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
De
De
Pyaar
De
2
Movie
Review
in
Hindi:
एक
फिल्म
देखी
दे
दे
प्यार
दे
2
ये
साल
2019
में
आई
फिल्म
दे
दे
प्यार
का
सीक्वल
है।
मतलब
पहले
पार्ट
से
आगे
की
कहानी
इसमें
दिखाई
जाएगी।
मन
में
यही
था।
फिल्म
कैसी
होगी
इसका
मोटा-मोटा
अंदाजा
ट्रेलर
देखने
के
बाद
हो
गया
था।
लेकिन
हमारा
काम
(जिसे
हम
धर्म
भी
मानते
हैं)
भी
है
कि
फिल्म
कैसी
है,
आप
सभी
को
ये
रिव्यू
के
माध्यम
से
बताना।
तो
अपने
कर्तव्य
का
पालन
करते
हुए
प्रेस
शो
में
पहुंचे
और
पिक्चर
देखने
का
काम
शुरू
किया
गया।
चेतावनी-
अजय
देवगन,
रकुल
प्रीत,
लव
रंजन
के
फैन
और
पीआर
इस
रिव्यू
से
दूर
रहे
हैं।
क्योंकि
उन्हें
यहां
लिखी
बातें
बबूल
के
कांटे
से
भी
तेज
चुभेंगी।

फिल्म
की
कहानी
पहले
पार्ट
के
मोड़
से
आगे
बढ़ती
है।
जहां
आएशा
खुराना
(रकुल
प्रीत
सिंह)
अपनी
पिता
की
उम्र
के
प्रेमी
यानी
आशीष
को
माता-पिता
से
मिलवाने
का
प्लान
करती
है।
वो
लंदन
से
चंडीगढ़
आती
है।
उसका
भाई
पिता
बनने
वाला
होता
है,
ये
मौका
आएशा
को
सही
लगता
है।
क्योंकि
खुशी
के
मौके
पर
शॉकिंग
बात
बताने
में
बहुत
ज्यादा
दिक्कत
नहीं
होगी।
ऐसा
उसका
मानना
था।
वो
अपनी
भाभी
को
इस
प्लानिंग
में
शामिल
करती
है।
माता-पिता
उस
लड़के
को
बुला
लेते
हैं।
क्योंकि
उनका
कहना
है
कि
यार
हम
‘एडुकेटेड,
प्रोग्रेसिव
और
मॉर्डन
लोग
हैं।’
जब
पता
चलता
है
कि
बेटी
का
प्रेमी
उनकी
उम्र
से
1
साल
छोटा
है…फिर
वही
होता
है
जो
आप
सोच
रहे
होंगे।
इसके
बाद
बेटी
और
माता-पिता
के
बीच
बहुत
झगड़ा
होता
है।
जिसमें
बेटी
पिता
को
गाली
दे
देती
है
और
घर
छोड़
कर
चली
जाती
है।
आप
सोच
रहे
होंगे
कि
इसके
बाद
कहानी
में
वही
होता
है,
जो
टिपिकल
बॉलीवुड
की
फिल्मों
में
होता
आया
है।
लेकिन
नहीं
आपने
गलत
सोचा,
यहां
उससे
भी
ज्यादा
बुरा
होता
है।
वो
इतना
कि
मैं
इसे
आपको
इतनी
सौम्य
भाषा
में
नहीं
बता
पाऊंगा।
यही
फिल्म
की
‘तथाकथित’
कहानी
है।
माधवन
के
आगे
सब
फेल
एक्टिंग
की
बात
करें
तो
आशीष
के
रोल
में
अजय
देवगन
का
काम
वैसा
ही
है,
जैसा
हर
फिल्म
में
होता
है।
न
डायलॉग
डिलेवरी
अच्छी
है
और
एक्सप्रेशन
की
बात
न
करें
तो
बेहतर।
हर
बात
पर
सेम
एक्सप्रेशन
कैसे
देना
है,
ये
आप
अजय
की
एक्टिंग
से
सीख
सकते
हैं।
रकुल
प्रीत
सिंह
ने
अपना
कॉम्पटीशन
अजय
से
रखा
था।
जाहिर
से
बात
है,
जीतना
उन्हीं
को
है।
लेकिन
यहां
पर
भी
उन्होंने
जरूरत
से
ज्यादा
मतलब
ओवरएक्टिंग
की
है,
वो
भी
भर-भरकर।
फिल्म
में
आर
माधवन
और
गौतमी
कपूर
ने
रकुल
प्रीत
की
मां-पापा
का
रोल
किया
है।
पूरी
फिल्म
में
यही
दोनों
हैं
जो
अपने
पंच
अच्छे
लैंड
करवाते
हैं
और
एक्टिंग
से
फिल्म
अझेल
से
थोड़ा
देखने
लायक
बनाते
हैं।
मीजान
जाफरी
भी
फिल्म
हैं,
वो
अपने
रोल
में
रणबीर
कपूर
की
याद
दिलाते
हैं।
ऐसा
लगता
है
उन्होंने
पूरा
रणबीर
को
कॉपी
किया
है।
जावेद
जाफरी
ने
स्क्रीन
स्पेस
के
हिसाब
से
ठीक
काम
किया
है।
बाकी
सपोर्टिंग
कास्ट
का
काम
लीड
एक्टर्स
से
अच्छा
है।
चाहे
वो
इशिता
दत्ता
हों
या
फिर
बब्बी
के
रोल
में
अंकुर
नय्यर।
वो
कहानी
जो
न
देखने
को
करती
है
मजबूर
दे
दे
प्यार
दे
2
की
कहानी
लव
रंजन
की
है।
जिसे
उन्होंने
अपने
साथी
राइटर
तरुण
जैन
के
साथ
लिखी
है।
लव
ने
पहले
प्यार
का
पंचनामा
और
तू
झूठी
मैं
मक्कार
जैसी
फिल्में
बनाई
हैं।
वो
अपनी
witty
कहानियों
के
लिए
जाने
जाते
हैं।
लेकिन
इस
बार
ऐसी
ऐसी
कहानी
लिखी
है
जो
बेहद
अझेल,
उबाऊ
और
इरिटेट
करती
है।
ऐसा
लगता
है
कि
ये
फिल्म
देखने
क्यों
आया।
लड़की
अपने
बाप
को
गाली
देती
है।
वेस्टर्न
कंट्री
में
इसे
कूल
माना
जाता
होगा,
लेकिन
भारतीय
समाज
में
(जितना
मैं
जानता
समझता
हूं)
इसे
भद्दापन
माना
जाता
है।
उनकी
फिल्म
की
हिरोइन
अपने
प्यार
और
रिलेशन
में
अपनी
गलती
नहीं
मानती,
ऊपर
से
प्रेमी
को
दोष
देती
है।
उसका
किरदार
लवर
से
टॉक्सिक
में
बदल
जाता
है।
लेकिन
राइटर
को
यहां
फर्क
नहीं
पड़ता
है।
सेकेंड
हाफ
में
कहानी
बे-सिर
पैर
की
हो
जाती
है।
क्या
कहना
चाहती
है
यही
नहीं
पता
चलता।
अंत
में
लगता
है
कि
अब
खत्म
हो
जाए।
डायेरक्शन
अंशुल
का
ठीक-ठाक
है।
बात
पैसे
और
समय
बचाने
की
कुल
जमा
ये
बात
ये
है
कि
146
मिनट
की
ये
फिल्म
देखने
के
बाद
ये
साफ
शब्दों
में
कहा
जा
सकता
है
कि
दे
दे
प्यार
दे
2
एक
टॉर्चर,
अझेल,
ऊबाऊ
और
खुद
के
बाल
खींचने
को
मजबूर
कर
देने
वाली
फिल्म
है।
वो
इसलिए
क्योंकि
मैंने
इस
फिल्म
को
देखते
वक्त
20
बार
फोन
चलाया,
10
बार
ये
सोचा
कि
कब
खत्म
होगी
और
कम
से
कम
50
बार
उबासी
ली
होगी।
इसे
देखने
के
बाद
ऐसा
लगता
है
कि
सच
में
बॉलीवुड
के
पास
कहानियां
खत्म
हो
गई
हैं।
इस
फिल्म
पर
मेरी
बात
यहीं
तक,
क्योंकि
इसके
बाद
ज्यादा
तारीफ
नहीं
लिख
पाउंगा।
-

Govinda Hospitalised: गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, रात 1 बजे अस्पताल में किया गया भर्ती, क्या हुआ एक्टर को?
-

Govinda Hospitalised: बिगड़ी गोविंदा की हालत, न्यूरोलॉजिस्ट कर रहे जांच, सिरदर्द के बाद हुआ था ऐसा हाल
-

Dharmendra Health: अब कैसे हैं धर्मेंद्र? आ गया बड़ा अपडेट, प्रेम चोपड़ा के अस्पताल से किए कॉल ने मचाया तहलका!
-

Maithili Thakur को लेकर Axis My India Exit Poll ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, जानिए जीतेगी सीट, या हार रहीं
-

Dharmendra की संपत्ति का कौन होगा वारिस? 6 बच्चों में कैसे होगा प्रॉपर्टी का बंटवारा? क्या कहता है कानून?
-

Govinda: कहां हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा? पति के बेहोश होने के बाद भी नहीं पहुंचीं अस्पताल? क्या है वजह
-

Phalodi Satta Bazar का रुझान बिहार चुनाव को लेकर पल-पल रहा बदल, Tejashwi Yadav बनेंगे मुख्यमंत्री?
-

Govinda Caste News: मां थी मुस्लिम-पिता पंजाबी, आखिर गोविंदा की जाति क्या? किस धर्म को मानते हैं?
-

Exit Poll 2025: नीतीश या तेजस्वी? बिहार का अगला CM कौन? सबसे सटीक एग्जिट पोल के आंकड़े कर देंगे हैरान!
-

Bihar Chunav 2025 Results: तेजस्वी-राहुल को अभी से सताने लगा विधायकों के बिकने का डर? बना रहे सेफ्टी प्लान
-

Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिल सकती है पदोन्नति , कन्या को मिलेगी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल
-

PM-Kisan 21st Installment: इन किसानों को मिलेंगे 4,000 रुपये, इस दिन आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त

