Last Updated:
MEA की ओर से बांग्लादेश इलेक्शन पर साफ शब्दों में एक मैसेज भेजा गया है. ये मैसेज ऐसे वक्त में दिया गया है जब युनुस पाकिस्तान के साथ डील करते फिर रहे हैं.
बांग्लादेश चुनाव पर भारत का मैसेजदिल्ली: बांग्लादेश में अगले साल की शुरुआत में इलेक्शन होने हैं. ऐसे में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार युनुस बुरी तरह डरे हुए हैं. डर के मारे वो कभी पाकिस्तान के साथ खतरनाक डील कर रहे हैं तो कभी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना को उकसा रहे हैं. युनुस की हालत और उनके कारनामे भारत से छुपे नहीं हैं. हाल ही में MEA की तरफ से बांग्लादेश के लिए एक मैसेज जारी किया गया है. जिसमें चेतावनी की टोन में बता दिया गया है कि आने वाले इलेक्शन किस तरह किए जाने चाहिए.
MEA ने भेजा क्या मैसेज?
विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बांग्लादेश को एक मैसेज भेजा है. ये मैसेज 2026 की शुरुआत में होने वाले चुनावों को लेकर है. उन्होंने कहा है कि ‘बांग्लादेश में चुनाव स्वतंत्र, समावेशी और सहभागी होने चाहिए’. उन्होंने सख्त टोन में युनुस को ऐसे वक्त में मैसेज भेजा है, बांग्लादेश में चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अवामी लीग के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. शेख हसीना की पार्टी का पंजीकरण निलंबित कर दिया है, यानी अब ये पार्टी चुनाव लड़ने के योग्य नही है.
Yunus ने पाकिस्तान के साथ भी कर ली डील
क्यों डरे हुए हैं Yunus?
बता दें कि युनुस चुनावों से पहले बुरी तरह डरे हुए हैं क्योंकि शेख हसीना ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी के लाखों समर्थक चुनाव के बहिष्कार में उतरने वाले हैं. युनुस ने डर जाहिर करके हुए कहा कि शेख हसीना, देश और विदेश की ताकतें इकट्ठा करके आम चुनावों को विफल करने की साजिश कर रही हैं.

