Last Updated:
Election Commission PC Live: CEC ने छठ की शुभकामनाएं दीं और बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद कहा. उन्होंने घोषणा की कि बिहार की सफलता के बाद अब 12 राज्यों में ‘SIR’ (स्पेशल इंटीग्रेटेड रिवीजन) शुरू होगा. CEC ने बताया कि SIR से बनी मतदाता सूची पर बिहार में ‘जीरो अपील’ दर्ज हुई.
12 राज्यों में लागू होने जा रहा SIR, चुनाव आयोग का ऐलान.Election Commission PC Live: देश की चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी एक अहम घोषणा आज चुनाव आयोग ने की. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने 12 राज्यों में Special Intensive Revision (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की शुरुआत का ऐलान किया है. यह प्रक्रिया हाल ही में बिहार में पूरी की गई थी, जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा संदेश: 12 राज्यों में शुरू होगा SIR
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने छठ पर्व की शुभकामनाओं के साथ बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार के पहले चरण के बाद अब 12 राज्यों में ‘SIR’ (स्पेशल इंटीग्रेटेड रिवीजन) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. CEC ने बिहार में इस प्रक्रिया की सफलता पर जोर दिया और बताया कि SIR से बनी मतदाता सूची पर मतदाताओं की ओर से ‘जीरो अपील’ दर्ज की गई है, जो इस प्रणाली की सटीकता और प्रभावशीलता को प्रमाणित करता है.

