Last Updated:
SIR Election Commission: केंद्रीय निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत 10 से 15 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा कर सकता है. एसआईआर प्रोसेस का विपक्षी दलों ने काफी विरोध किया है.
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार. (फाइल फोटो)नई दिल्ली. केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़ी घोषणा कर सकता है. बताया जा रहा है कि आयोग दस से बारह राज्यों में एसआईआर की घोषणा करेगा, जिसमें वे पांच राज्य भी शामिल हैं जहां अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं.
सूत्रों के मुताबिक, आगामी पांच चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत कुल 10 से 15 राज्यों में SIR की घोषणा होगी. हालांकि, ठंड में बर्फबारी वाले राज्यों को SIR से चुनाव आयोग बाहर रखेगा. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए भी एसआईआर की घोषणा की जा सकती है. जहां SIR की तैयारी की प्रगति पूरी नहीं हुई और कुछ दूसरी वजह है, वहां चुनाव आयोग अगले चरण में SIR की प्रक्रिया कराएगा.
चुनाव आयोग बिहार की तर्ज पर ही देशव्यापी SIR करेगा यानी कि तीन महीने में SIR की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा. दरअसल, चुनाव आयोग पहले एक ही साथ सभी राज्यों में SIR करने की तैयारी में था, लेकिन राज्यों के CEOs के साथ दो बैठक के बाद चुनाव आयोग ने मौसम और SIR तैयारी को देखते हुए पहले 10 से 15 राज्यों में कराने का फैसला किया है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

