Entertainment
oi-Puja Yadav
Bihar
Election
2025:
बिहार
विधानसभा
चुनाव
(Bihar
Assembly
Election
2025)
से
पहले
जहां
राजनीतिक
सरगर्मियां
तेज
हो
गई
हैं,
वहीं
भोजपुरी
फिल्म
इंडस्ट्री
भी
सियासी
सुर्खियों
में
आ
गई
है।
हाल
ही
में
भोजपुरी
सुपरस्टार
खेसारी
लाल
यादव
का
एक
वीडियो
और
बयान
सोशल
मीडिया
पर
वायरल
हो
गया
है।
जिसके
बाद
अयोध्या
के
संतों
ने
खुलकर
विरोध
जताया
है।
मामला
इतना
तूल
पकड़
चुका
है
कि
अब
संतों
ने
उन
पर
एनएसए
(NSA)
के
तहत
कार्रवाई
की
मांग
कर
दी
है।

खेसारी
लाल
यादव
के
स्टेज
शो
से
उठा
विवाद
विवाद
की
शुरुआत
खेसारी
लाल
के
एक
स्टेज
शो
के
वीडियो
से
हुई।
वीडियो
में
वह
एक
महिला
फैन
के
साथ
मंच
पर
नजर
आ
रहे
हैं।
इस
दौरान
वह
दो
लड़कियों
से
पूछते
हैं
कि
बड़ी
कौन
है,
और
अंत
में
कहते
हैं
“जहां
चाहता
हूं,
वहीं
पकड़
लेता
हूं।”
इस
बयान
को
लेकर
सोशल
मीडिया
पर
यूजर्स
ने
उन
पर
अशोभनीय
व्यवहार
का
आरोप
लगाया
है।
राम
मंदिर
पर
दिए
बयान
से
भड़के
संत
इसके
अलावा,
खेसारी
लाल
यादव
का
एक
राजनीतिक
बयान
भी
सामने
आया,
जिसमें
उन्होंने
कहा
कि
राम
मंदिर
के
बदले
अगर
अस्पताल
बनता
तो
सब
लोग
इलाज
कराते।
बस,
यही
बयान
विवाद
का
कारण
बन
गया।
अयोध्या
के
संतों
और
साधुओं
ने
इसे
“राम
भक्तों
का
अपमान”
बताया
है।
सरयू
नित्य
आरती
स्थल
के
अध्यक्ष
महंत
शशिकांत
दास
ने
तीखी
प्रतिक्रिया
देते
हुए
कहा,
खेसारी
लाल
यादव
ने
सनातन
धर्म
में
जन्म
लिया
और
भगवान
के
भजन
गाए।
लेकिन
जैसे
ही
वो
लालू
प्रसाद
यादव
की
पार्टी
में
शामिल
हुए,
उनकी
बुद्धि
भ्रष्ट
हो
गई।
जो
अपने
धर्म
और
भगवान
का
नहीं
हुआ,
वो
जनता
का
क्या
होगा।
उन्होंने
आगे
कहा
कि
खेसारी
लाल
अब
राजनीतिक
लाभ
के
लिए
धर्म
का
मजाक
उड़ा
रहे
हैं,
और
जनता
को
ऐसे
लोगों
से
सावधान
रहना
चाहिए।
संत
सीताराम
दास
ने
क्या
कहा?
अयोध्या
के
संत
सीताराम
दास
ने
इसे
सनातन
धर्म
का
अपमान
बताया
और
कहा
खेसारी
लाल
पर
राष्ट्रीय
सुरक्षा
कानून
(NSA)
के
तहत
केस
होना
चाहिए।
उन्होंने
सर्वोच्च
न्यायालय
के
फैसले
की
अवहेलना
की
है।
अगर
80%
हिंदुओं
की
आस्था
का
मजाक
उड़ाओगे,
तो
जनता
कभी
माफ
नहीं
करेगी।
उन्होंने
चेतावनी
दी
कि
अगर
ऐसी
ही
विचारधारा
रही,
तो
हिंदू
समाज
उनका
बहिष्कार
करेगा,
और
कोई
उनके
गाने
या
फिल्में
नहीं
देखेगा।
रवि
किशन
भी
मैदान
में
उतरे
भोजपुरी
इंडस्ट्री
के
एक
और
बड़े
नाम
और
बीजेपी
सांसद
रवि
किशन
ने
भी
खेसारी
लाल
पर
कड़ा
हमला
बोला।
उन्होंने
कहा
,
सनातन
का
विरोध
करने
वालों
का
अंत
निश्चित
है।
महाभारत
में
भी
अधर्म
करने
वालों
का
विनाश
हुआ
था।
खेसारी
लाल
यादव
ने
हिंदुत्व
का
नाम
लेकर
इंडस्ट्री
में
नाम
कमाया,
और
अब
उसी
को
बदनाम
कर
रहे
हैं।
बिहार
चुनाव
और
सियासी
असर
बिहार
विधानसभा
चुनाव
के
बीच
यह
विवाद
राजनीतिक
रंग
ले
चुका
है।
खेसारी
लाल
यादव
इस
बार
राजद
(RJD)
के
टिकट
पर
छपरा
सीट
से
चुनाव
मैदान
में
हैं।
उनके
विरोधियों
का
कहना
है
कि
यह
बयान
और
व्यवहार
उनके
चरित्र
और
विचारधारा
को
दर्शाता
है।
वहीं,
समर्थक
इसे
“राजनीतिक
साजिश”
बता
रहे
हैं।
-

‘हर हाथ में मोबाइल की लाइट, तो लालटेन की जरूरत क्या’, समस्तीपुर में गरजे मोदी, RJD-कांग्रेस पर किया जोरदार वार
-

Mukesh Sahani Net Worth: महागठबंधन के डिप्टी CM फेस मुकेश सहनी के पास कितनी संपत्ति? पढ़ें बैकग्राउंड
-

Bihar Election 2025: महागठबंधन का CM चेहरा होंगे तेजस्वी, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस, हुआ ऐलान
-

Bihar Election 2025: कर्पूरी ठाकुर के गांव से पीएम मोदी की चुनावी हुंकार, NDA के ‘EBC मिशन’ की रणनीति
-

पासवान परिवार की राजनीति में ट्विस्ट: अलौली सीट पर पारस के बेटे यशराज की एंट्री, चिराग ने JDU से निभाई दोस्ती!
-

Bihar Chunav 2025: गोपालगंज में जन सुराज की नई रणनीति, निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव पर PK ने जताया भरोसा
-

Bihar Assembly Elections 2025:’तेजस्वी महागठबंधन का CM चेहरा’, बड़े भईया तेज हैरान, जमकर निकाली भड़ास
-

Bihar Chunav Kissa CM Ka: बिहार के यह CM आधी रात को पहुंच गए थे ईंट भट्ठे पर, जानें फिर क्या हुआ?
-

Bihar Chunav 2025: बिहार में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की जोड़ी से बदलेगा सियासी समीकरण, NDA पर बढ़ा दबाव!
-

Bihar Chunav: आरजेडी कैंडिडेट्स लिस्ट में MY का दम, 143 में से 51 यादव, कितने सवर्णों को दिया टिकट?
-

Bihar News: बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन
-

Bihar Chunav: औरंगाबाद रैली में महागठबंधन पर बरसे जेपी नड्डा, ‘लालू-तेजस्वी गुंडाराज और विनाश लाएंगे’
-

Jyoti Singh Viral Post: पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने लोगों से मांगी मदद, फैलाया आंचल और कही ऐसी बात
-

Bihar Election 2025: चुनावी मैदान में ‘फैमिली पॉलिटिक्स’ का दबदबा, पार्टियों ने रिश्तेदारों को दिया टिकट
-

Bihar Chunav 2025: दिल्ली के दिग्गज नेता बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रिय, छठ पूजा के बाद होगा चुनाव प्रचार

