Last Updated:
Baddi Inter-caste Marriage Murder: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में एक युवक की हत्या कर दी गई थी. बहन की इंटरकास्ट मैरिज से नाराज भाई ने अपने पूर्व उपप्रधान जीजा को मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में पुलिस तीन दिन से आरोपी की तलाश कर रही थी. अहम बात है कि आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी पुलिस ने रखा था.
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तीन दिन से तलाश कर रही थी. बद्दी. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में दिवाली से चंद रोज पहले अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपने पूर्व उप प्रधान जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. क्योंकि वह बहन की इंटरकास्ट मैरिज से नाराज था. सोमवार को बद्दी के एसपी विनोद कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी.
एसपी ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार को चिकनी गांव के पास सुबह 4 बजे हिरासत में लिया गया. एसपी ने बताया कि इस साल जनवरी 2025 में सोहन ने सुरेश की बहन से इंटरकास्ट शादी की थी. सोहनलाल अनुसूचित जाति से संबंध रखता था. जबकि युवती राजपूत थी. इसी रंजिश में आरोपी ने उसे गोली मार दी थी. आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.
सोहन लाल को 17 अक्तूबर को मारी थी गोली
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

