Last Updated:
Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आध्यात्म, धर्म और राष्ट्रवाद पर मुखर होकर टिप्पणी करते हैं. उन्होंने इस बार भी कई गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी है.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों पर बड़ी बात कही है. (फाइल फोटो)Dhirendra Shastri News: देश में कई ऐसे आध्यात्मिक गुरु है जो अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं. अपने बयान और काम को लेकर चर्चाओं के केंद्र में बने रहते हैं. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी ऐसे ही चंद धर्म गुरुओं में से हैं, जो हिन्दुत्व से लेकर राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों पर अपनी बात पूरी बेबाकी के साथ रखते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने इस बार अन्य मसलों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खेल और रेल दोनों पर बात करते हैं. ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि दुश्मन के घर में घुसकर उसे मारना अभूतपूर्व है.
‘आई लव मोहम्मद’ पर रखी बात
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ‘आई लव मोहम्मद’ पर भी अपनी राय रखी है. आध्यात्मिक गुरु ने कहा, ‘मुझे बिल्कुल भी दिक्कत नहीं है. हमने इसका समर्थन किया था, लेकिन जब मैं कहता हूं आई लव महादेव, तो आपको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. दूसरी बात यह कि ‘सर तन से जुदा’ जैसे बयान मत दीजिए. यह देश के कानून के खिलाफ है. यह देश के संविधान के खिलाफ है. हमारे अब तक के सभी बयान देखिए. हमने बस एक ही बात कही है. हम तलवारबाज़ी में विश्वास नहीं रखते. हम विचारों की लड़ाई में विश्वास रखते हैं.’
हिन्दू राष्ट्र पर दिया था बड़ा बयान
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इससे पहले हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि हिंदुओं की एकता के लिए वे पदयात्रा करेंगे. ये पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक होगी. उन्होंने हिंदू राष्ट्र के लिए अपना रोड मैप बताया है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने बताया कि हिंदू राष्ट्र के सपने को साकार करने और हिंदू को जागृत करने के लिए देश के हर गांव, गली और हर नुक्कड़ पर जाना होगा. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जातिवाद के नाम पर जहर न फैलाया जाए. हम चाहते हैं कि इस देश में हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का सम्मान हो. उन्होंने कहा कि हिंदुओं की संख्या घट रही है, हिंदुओं में डर है, हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे या जो अत्याचार हुए हैं, उनकी भरपाई हम नहीं कर सकते.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

