Last Updated:
IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के चक्रवाती संरचना दिख रही है. इस कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरल, माहे, कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है. जानें दिल्ली-एनसीआर से देश के अन्य हिस्सों में आज के मौसम का हाल…
देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम की स्थिति में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है.उत्तर भारत में अब ठंड की दस्तक शुरू हो गई है. देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम की स्थिति में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती गतिविधियों ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ-साथ दक्षिण भारत में लोगों की टेंशन बढ़ा दी है.
आंध्र-तेलंगाना में तूफानी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत के छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी आज बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं. पश्चिमी भारत के कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के हिस्सों में भी आज गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी में तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे दर्ज किया जा रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच है.
दिल्ली का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों में बने चक्रवाती परिसंचरण आने वाले दिनों में दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश का दौर बनाए रखेंगे, हालांकि उत्तरी और पश्चिमी भारत में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

