Last Updated:
ऊना के बसदेहड़ा में तीन अज्ञात युवकों ने डॉक्टर धीरज भारद्वाज पर हमला किया, सिर पर चोट आई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी फरार हैं. संजीव भाटिया ने जानकारी दी.
डॉक्टर को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बसदेहड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां तीन अज्ञात युवकों ने स्थानीय डॉक्टर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. घायल डॉक्टर को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना मैहतपुर के तहत आने वाले बसदेहड़ा गांव की यह घटना है. रविवार देर रात तीन युवकों ने डॉक्टर धीरज भारद्वाज पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. डॉक्टर धीरज पिछले लंबे समय से मैहतपुर में सरस्वती हेल्थकेयर अस्पताल चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि रात जब वह खाना खाकर बाहर निकले, तो घर के बाहर किसी के ऊंची आवाज में बोलने और झगड़ा करने की आवाज सुनाई दी.
चाचा के बेटे के साथ हो रही थी बहस बाजी
गेट तक पहुंचने पर उन्होंने देखा कि तीन युवक उनके चाचा के बेटे आकाश भारद्वाज से किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं. उन्होंने जब स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, तो तीनों युवकों ने उन्हें रोक लिया और अचानक किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया. सिर पर गहरी चोट लगने से डॉक्टर वहीं गिर पड़े और खून बहने लगा. इस दौरान हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक स्कूटी को कब्जे में लिया है, जो संभवतः हमलावरों की बताई जा रही है.
पुलिस कर रही युवकों की तलाश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटनाक्रम को लेकर इस क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

