Last Updated:
SSC Official X Account: सोशल मीडिया के दौर में सिर्फ इंसानों के ही नहीं, बल्कि संस्थाओं के भी अपने अकाउंट बने हुए हैं. एनटीए की तरह एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अकाउंट बना लिया है.
SSC on X: एसएससी का सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाई हो गया हैनई दिल्ली (SSC Official X Account). कर्मचारी चयन आयोग ने सरकारी नौकरी के लाखों उम्मीदवारों के लिए शानदार पहल शुरू की है. आयोग ने ऑफिशियल तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपना अकाउंट (@SSC_GoI) लॉन्च कर दिया है. इससे सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों और अफवाहों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, एमटीएस, जीडी, जेई और सीपीओ परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नौकरी, परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स यहीं चेक कर पाएंगे.
आज ही फॉलो कर लें एसएससी का अकाउंट
एसएससी का ऑफिशियल X हैंडल फॉलो करने से उम्मीदवारों को कई फायदे मिलेंगे.
1. फेक न्यूज से दूरी
एसएससी के चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम पर कई फर्जी ट्विटर हैंडल एक्टिव थे, जो गलत जानकारी फैलाते थे. अब @SSC_GoI के वेरिफाई होने से उम्मीदवारों को 100% प्रामाणिक सूचना मिलेगी और वे नकली अपडेट्स के झांसे में आने से बचेंगे. आयोग ने कुछ फर्जी हैंडल की जानकारी भी दी है और उम्मीदवारों से उनसे बचने का आग्रह किया है.
2. रियल टाइम और तुरंत अपडेट
यह हैंडल एग्जाम नोटिफिकेशंस, एडमिट कार्ड जारी होने की डेट्स, सरकारी रिजल्ट की घोषणाओं और कट-ऑफ की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध कराएगा. इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण जानकारी के लिए घंटों वेबसाइट पर नजर रखने की जरूरत नहीं होगी. एसएससी से जुड़ी कोई भी सूचना आते ही उन्हें तुरंत अलर्ट मिल जाएगा.
3. परीक्षा संबंधी जरूरी सूचनाएं
यह प्लेटफॉर्म SSC की सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का केंद्रीय सोर्स बनेगा:
- एडमिट कार्ड/रिजल्ट अपडेट: सभी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड और सरकारी रिजल्ट की घोषणा सबसे पहले यहां मिलेगी.
- पुनःपरीक्षा और शेड्यूल: अगर किसी कारणवश परीक्षा पुनर्निर्धारित होती है (जैसा कि हाल ही में CGL Tier-I के 8000 अभ्यर्थियों के लिए हुआ) तो उसकी सूचना तुरंत जारी की जाएगी.
- प्रश्न चुनौती शुल्क में कमी: आयोग ने हाल ही में CGL के लिए प्रश्न चुनौती शुल्क 100 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया है. इस तरह के नीतिगत बदलावों की जानकारी भी X पर तुरंत दी जाएगी.
एसएससी का ऑफिशियल X हैंडल कैसे फॉलो करें?
- X (Twitter) ऐप या वेबसाइट खोलें.
- सर्च बार में आधिकारिक हैंडल @SSC_GoI टाइप करें.
- आयोग के सत्यापित (Verified) अकाउंट पर क्लिक करें.
- ‘Follow’ बटन पर टैप करें और नोटिफिकेशन बेल को ऑन कर लें. इससे कोई भी अलर्ट मिस नहीं होगा.
कर्मचारी चयन आयोग का यह कदम न केवल ट्रांसपेरेंसी बढ़ाता है, बल्कि सरकारी नौकरी के लाखों उम्मीदवारों के लिए कम्युनिकेशन का नया रास्ता भी खोलता है.
About the Author
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi… और पढ़ें

