India
oi-Smita Mugdha
BJP
President:
भारतीय
जनता
पार्टी
के
नए
अध्यक्ष
के
चुनाव
को
लेकर
अटकलों
का
दौर
लगातार
चल
रहा
है।
राजनीतिक
गलियारों
में
ऐसी
चर्चा
है
कि
अब
बिहार
विधानसभा
चुनाव
के
बाद
ही
नए
अध्यक्ष
का
चुनाव
होगा।
फिलहाल
पार्टी
पूरा
फोकस
बिहार
विधानसभा
चुनाव
पर
ही
लगा
रही
है।
सूत्रों
के
हवाले
से
दावा
किया
जा
रहा
है
कि
नए
अध्यक्ष
के
चुनाव
का
कार्यक्रम
अब
टाला
जा
रहा
है।
खबर
है
कि
यह
अगले
साल
तक
टल
सकता
है।
मौजूदा
अध्यक्ष
जेपी
नड्डा
का
कार्यकाल
लोकसभा
चुनाव
के
बाद
ही
खत्म
होने
वाला
था।
लोकसभा
चुनाव
के
बाद
पहले
तो
प्रदेशों
के
संगठनों
का
चुनाव
निपटाया
जाना
था।
उसके
बाद
संघ
और
पार्टी
हाई
कमान
के
बीच
चली
लंबी
चर्चा
और
नाम
पर
सहमति
नहीं
बन
पाने
की
वजह
से
अध्यक्ष
के
चुनाव
में
और
देरी
हो
गई।
अब
बीजेपी
के
सूत्रों
के
हवाले
से
ऐसी
खबर
मिल
रही
है
कि
नए
अध्यक्ष
की
नियुक्ति
बिहार
विधानसभा
चुनावों
के
बाद
ही
होगी।

BJP
President
के
चुनाव
में
अभी
और
समय
लगेगा
पहले
यह
उम्मीद
जताई
जा
रही
थी
कि
बिहार
चुनाव
से
पहले
ही
नया
अध्यक्ष
सामने
आ
सकता
है,
लेकिन
अब
ऐसा
होता
दिखाई
नहीं
दे
रहा
है।
अगले
हफ्ते
बिहार
विधानसभा
चुनाव
की
तारीखों
का
ऐलान
हो
सकता
है
और
गृहमंत्री
अमित
शाह
अपनी
कोर
टीम
के
साथ
बिहार
में
व्यस्त
रहने
वाले
हैं।
पीएम
नरेंद्र
मोदी
के
भी
बिहार
में
कई
रैलियां
हो
सकती
हैं।
पार्टी
हाई
कमान
कार्यकर्ताओं
और
संगठन
को
पूरी
तरह
से
बिहार
में
सक्रिय
रहने
का
निर्देश
दिया
है।
इसी
वजह
से
पार्टी
ने
फिलहाल
राष्ट्रीय
अध्यक्ष
का
चुनाव
टालने
का
फैसला
किया
है।
यह
भी
पढ़ें:
Bihar
Chunav:
BJP
का
एक्शन
प्लान
तैयार,
धर्मेंद्र
प्रधान
ने
डाला
डेरा,
अमित
शाह
मुस्तैदी
से
करेंगे
स्क्रूटनी
माना
जा
रहा
है
कि
बिहार
चुनाव
की
तैयारियों
में
व्यस्त
पार्टी
अपना
पूरा
फोकस
चुनाव
तैयारियों
और
प्रचार
में
लगाना
चाह
रही
है।
माना
जा
रहा
है
कि
नवंबर
में
विधानसभा
चुनाव
के
नतीजे
आ
सकते
हैं।
इसके
बाद
सरकार
गठन
और
दूसरी
औपचारिकताएं
होंगी।
सूत्रों
के
हवाले
से
कहा
जा
रहा
है
कि
संभावना
है
कि
अब
नए
राष्ट्रीय
अध्यक्ष
के
नाम
का
ऐलान
अगले
साल
की
शुरुआत
में
हो
सकता
है।
जेपी
नड्डा
का
का
कार्यकाल
रहा
है
काफी
लंबा
जेपी
नड्डा
जनवरी
2020
से
भाजपा
के
राष्ट्रीय
अध्यक्ष
हैं।
उनका
कार्यकाल
लोकसभा
चुनाव
2024
से
ठीक
पहले
बढ़ाया
गया
था।
नड्डा
का
कार्यकाल
बढ़ाए
जाने
के
बाद
से
नए
बीजेपी
अध्यक्ष
के
चुनाव
के
लिए
कई
नामों
की
चर्चा
चल
रही
है।
नड्डा
के
कार्यकाल
में
ही
बीजेपी
ने
लोकसभा
चुनाव
2024
लड़ा
था।
फिलहाल
अध्यक्ष
पद
के
लिए
कई
नाम
रेस
में
हैं।
इसमें
पूर्व
सीएम
शिवराज
सिंह
चौहान,
मनोहर
लाल
खट्टर
से
लेकर
राज्यसभा
सांसद
सुधांशू
त्रिवेदी
तक
का
नाम
चर्चा
में
है।
यह
भी
पढ़ें:
Bihar
Caste
Politics:
जातीय
समीकरण
से
उलझी
बिहार
की
सियासत,
OBC–EBC
की
चुनौती
में
फंसे
BJP,
RJD
और
JDU
-

विदेश में देश के खिलाफ लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा की भूमिका निभा रहे राहुल गांधी: BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
-

विजयादशमी पर सिंदूर खेला के दौरान काजोल को किस मर्द ने खींचा? एक्ट्रेस के साथ हुई ऐसी हरकत, Video हुआ वायरल
-

Bihar Opinion Poll: नीतीश, तेजस्वी या फिर PK? बिहार चुनाव के 5 सबसे बड़े ओपिनियन पोल में किसकी बन रही सरकार
-

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नया ट्विस्ट, इस एक्ट्रेस समेत 4 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ऐसा सच
-

इस क्रिकेटर की बहन Bigg Boss 19 में करेंगी एंट्री? रह चुकी हैं मिस इंडिया रनरअप, करोड़ों में होती है कमाई
-

Aaj Ka Panchang: तिथि एकादशी , जानिए शुभ मुहूर्त
-

‘रावण नॉटी, सांसदों से ज्यादा पढ़ा-लिखा’, बॉलीवुड की कातिल हसीना ने की Ravan की तारीफ, मचा बवाल
-

Pawan Singh: किस जाति से हैं भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह? बिहार की राजनीति में कितना है उनके कास्ट का दबदबा
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता – न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया
-

Bihar Election 2025 Date: छठ के बाद वोटिंग, अगले हफ्ते कभी भी तारीखों का ऐलान, बिहार चुनाव पर लेटेस्ट अपडेट
-

IND vs WI: ध्रुव जुरेल के बाद रवींद्र जडेजा ने भी जड़ा शतक, 61 साल बाद फिर बना अनोखा रिकॉर्ड, फैंस हैरान
-

Taliban का खूंखार कमांडर आ रहा भारत, पाकिस्तान में हड़कंप, आखिर क्या है वजह?

