Last Updated:
जींद में पति राकेश ने होटल में पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो वायरल की. मामला फैमिली कोर्ट में है, तीन साल की बेटी पत्नी के पास है. शहर में चर्चा का विषय.
, होटल पर पति ने छापा मारा तो वीडियो भी बनाई और अब यह वीडियो वायरल हो रही है. जानकारी के अनुसार, होटल पर पति ने छापा मारा तो वीडियो भी बनाई और अब यह वीडियो वायरल हो रही है. मामला एक हफ्ते पुराना है लेकिन पति ने वीडियो को अब वायरल किया है. पति का कहना है कि उसकी पत्नी के आशिक ने उस पर झूठा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है, जबकि वो खुद इस मामले में गलत है.
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं है और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे ही कानून के शिकंजे में फंसाने की कोशिश की गई, उसने बताया कि पत्नी का प्रेमी शहर के एक अस्पताल में मेडिकल स्टोर चलाता है. उन्होंने बताया तीन साल की बेटी है जो पत्नी के पास है. मामला जींद शहर की एक कॉलोनी का है और पूरे शहर में चर्चा का विषय बना है.
घटना से जुड़ी एक 10 मिनट की वीडियो है. इसमें शख्स होटल में दाखिल होता है और अंदर कमरे एक शख्स और उसकी पत्नी नजर आ रही है. वहीं, मौके पर पुलिस के जवान भी नजर आ रहे हैं. पूरे वीडियो में आपस में बहसबाजी होती हुई दिख रही है. वहीं महिला भी अपनी दलीलें पेश कर रही है, जबकि पति कहता हुआ दिख रहा है कि महिला ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

