India
oi-Sumit Jha
Railway
Bonus
2025:
त्योहारों
से
पहले
रेलवे
कर्मचारियों
के
लिए
खुशखबरी
है।
केंद्र
सरकार
ने
बुधवार
को
कैबिनेट
बैठक
में
निर्णय
लिया
कि
इस
साल
रेलवे
के
ग्रुप
C
और
ग्रुप
D
कर्मचारियों
को
78
दिन
का
बोनस
दिया
जाएगा।
इस
फैसले
से
देशभर
में
करीब
11
लाख
कर्मचारियों
और
उनके
परिवारों
के
चेहरे
पर
खुशी
लौट
आएगी।
बोनस
की
राशि
सीधे
कर्मचारियों
के
बैंक
खातों
में
जमा
की
जाएगी
और
जल्द
ही
भुगतान
शुरू
होगा।
इसे
प्रोडक्टिविटी
लिंक्ड
बोनस
(PLB)
कहा
जाता
है।

बोनस
की
राशि
कितनी
मिलेगी?
इस
साल
लगभग
10,91,146
नॉन-गजटेड
कर्मचारियों
को
कुल
₹1,865.68
करोड़
का
भुगतान
किया
जाएगा।
PLB
का
भुगतान
हर
साल
दुर्गा
पूजा
/
दशहरा
के
त्यौहारों
से
पहले
किया
जाता
है
और
यह
रेलवे
कर्मचारियों
को
उनके
उत्कृष्ट
योगदान
के
लिए
प्रोत्साहित
करता
है।
प्रत्येक
योग्य
कर्मचारी
को
अधिकतम
₹17,951/-
का
बोनस
मिलेगा।
किन-लोगों
को
मिलेगा
बोनस?
इस
साल
का
78
दिन
का
प्रोडक्टिविटी
लिंक्ड
बोनस
(PLB)
रेलवे
के
लगभग
10.91
लाख
नॉन-गजटेड
कर्मचारियों
को
मिलेगा।
इसमें
ट्रैक
मेंटेनर,
लोको
पायलट,
ट्रेन
मैनेजर
(गार्ड),
स्टेशन
मास्टर,
सुपरवाइजर,
तकनीशियन,
तकनीशियन
हेल्पर,
पॉइंट्समैन,
मिनिस्ट्रियल
स्टाफ
और
अन्य
ग्रुप
C
स्टाफ
शामिल
हैं।
बोनस
राशि
सीधे
कर्मचारियों
के
बैंक
खातों
में
जमा
की
जाएगी।
यह
कर्मचारियों
के
उत्कृष्ट
प्रदर्शन
को
सम्मान
देने
और
उन्हें
प्रोत्साहित
करने
के
लिए
दिया
जाता
है।
ये
भी
पढ़ें:
Railway
ने
यात्रियों
को
दी
बड़ी
सौगात!
Rail
Neer
की
कीमत
में
कटौती,
अब
15
में
नहीं
इतने
में
मिलेगा
पानी
त्योहारों
पर
बढ़ेगी
रौनक
इस
साल
रेलवे
कर्मचारियों
के
78
दिन
के
बोनस
की
घोषणा
से
बाजारों
में
खासा
उत्साह
देखने
को
मिलेगा।
खासकर
जब
हाल
ही
में
कई
आवश्यक
सामानों
पर
GST
दरें
कम
की
गई
हैं,
तो
उम्मीद
है
कि
लोग
अधिक
खरीदारी
करेंगे।
रेलवे
कर्मचारी
शहरी
और
अर्ध-शहरी
इलाकों
में
बड़ी
उपभोक्ता
आबादी
का
हिस्सा
हैं।
बोनस
से
मिलने
वाली
अतिरिक्त
आमदनी
वे
रोजमर्रा
के
खर्च,
कपड़े,
इलेक्ट्रॉनिक्स,
घरेलू
सामान
और
त्योहारों
की
तैयारियों
में
खर्च
करेंगे,
जिससे
त्योहारों
की
रौनक
और
बढ़
जाएगी।
ये
भी
पढ़ें:
Indian
Railways
Refund
Rules:
कितनी
देर
ट्रेन
लेट
होने
पर
मिलता
है
रिफंड?
जानिए
क्या
है
इंडियन
रेलवे
का
नियम
बोनस
देने
की
है
पुरानी
परंपरा
रेलवे
कर्मचारियों
को
हर
साल
दशहरे
से
पहले
प्रोडक्टिविटी
लिंक्ड
बोनस
(PLB)
दिया
जाता
है।
यह
परंपरा
कई
दशकों
से
चली
आ
रही
है
और
इसका
मुख्य
उद्देश्य
कर्मचारियों
को
उनके
मेहनती
योगदान
के
लिए
सम्मानित
करना
है।
बोनस
कर्मचारियों
को
और
अधिक
मेहनत
और
समर्पण
से
काम
करने
के
लिए
प्रेरित
करता
है,
जिससे
रेलवे
की
कार्यक्षमता
और
प्रदर्शन
में
सुधार
होता
है।
इस
परंपरा
ने
कर्मचारियों
के
मनोबल
को
भी
हमेशा
ऊँचा
बनाए
रखा
है।
-

पाक-श्रीलंका मैच से पहले दिग्गज अंपायर का निधन, वर्ल्ड क्रिकेट में पसरा मातम, 135 मैचों में की थी अंपायरिंग
-

अडानी ग्रुप की बड़ी जीत, SEBI ने हिंडनबर्ग के ‘स्टॉक मैनिपुलेशन’ के आरोपों को किया खारिज, दी क्लीन चिट
-

जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को हुआ सबसे अधिक लाभ : योगी आदित्यनाथ
-

‘हनुमान फर्जी भगवान’, कौन है ये ट्रंप की पार्टी का नेता, जिसने हिंदू देवताओं पर दिया विवादित बयान
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Sept: कल का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
-

BJP President के ऐलान के लिए उल्टी गिनती शुरू, इस दिन होगी नए अध्यक्ष के नाम की सार्वजनिक घोषणा
-

Mumbai local train: हर स्टेशन पर तीन मिनट में लोकल ट्रेन! हाई-फ़्रीक्वेंसी के लिए रेलवे का क्या है ये प्लान
-

उत्तराखंड एसएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में खालिद मलिक गिरफ्तार
-

‘वो मुझे पंजाबी में गाली दे रहे थे, मैंने बल्ले से जवाब दिया’, पाकिस्तान की घटिया हरकत देख भड़के अभिषेक शर्मा
-

UP Weather News: गोरखपुर मंडल में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए बढ़ेगी गर्मी या होगी बारिश
-

Phishing Scams का बढ़ता खतरा, MHA का अलर्ट- फर्जी ऐप और पोर्टल पर क्लिक करना हो सकता है महंगा
-

Mumbai Weather: अरब सागर में हलचल का दिखने लगा असर, आसमानी आफत से त्राहिमाम मुंबई

