Live now
Last Updated:
Breaking News Today LIVE: भारत की एक संसदीय समिति ने अमेरिका की ओर से हाल ही में भारत के खिलाफ लिए गए प्रतिकूल फैसलों का मुद्दा अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष उठाया है. अमेरिका से डेमोक्रेटिक पार्टी …और पढ़ें
धौलाकुआं BMW क्रैश मामले की आरोपी गगनप्रीत कौर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. (पीटीआई)
शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा के उत्सवपूर्ण माहौल में त्रिपुरा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को विशेष सौगात दी है. मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने 13वीं त्रिपुरा विधानसभा के आठवें सत्र के अंतिम दिन सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. यह वृद्धि 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी, जिससे राज्य के लगभग 1.90 लाख कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा. इस फैसले से राज्य कोष पर अतिरिक्त 125 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन सरकार ने इसे त्योहारी सीजन की सौगात बताया है.
पीएम मोदी की तरह मैंने भी कभी एक दिन की छुट्टी नहीं ली: चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और फिटनेस की सराहना करते हुए कहा कि जैसे पीएम मोदी ने कभी छुट्टी नहीं ली, वैसे ही मैंने भी आज तक छुट्टी नहीं ली है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी 75 साल के हैं और मुझसे छह महीने छोटे हैं, लेकिन वह जब विदेश से लौटते हैं तो अगली ही सुबह 4-5 राज्यों का दौरा करते हैं. हर दिन पूरी ऊर्जा से काम करते हैं. उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली और मैंने भी नहीं ली.’ सीएम नायडू ने स्वास्थ्य को लेकर संतुलित खान-पान की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘खाना ही दवा है और रसोई ही फार्मेसी है. अगर हम इसे अपनाएं तो बहुत हद तक बीमारियों से बच सकते हैं.’
September 24, 2025 07:33 IST
Aaj Ki Badi Khabar LIVE: बिहार में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार संग दो कुख्यात गिरफ्तार
आज की बड़ी खबरें लाइव: पटना के नौबतपुर इलाके से सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है, गुप्त सूचना पर पुलिस ने देर रात नौबतपुर के गोनवा गांव में छापामारी कर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के घरों से भारी मात्रा में देशी हथियार, कारतूस, मोबाइल और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस का दावा है कि ये दोनों बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जानकारी के अनुसार, पकड़े गए अपराधी गोनवां गांव के राकेश कुमार और कुंदन कुमार हैं. राकेश के घर से जो जखीरा सामने आया वह किसी बड़े अपराधी गिरोह का संकेत देता है. इनके पास से 3 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्तौल, 2 मैगजीन, 7.65 बोर और 315 बोर के दर्जनों जिंदा और खाली कारतूस, एक तलवार, चाकू और सिम लगे मोबाइल फोन बरामद हुए है.
September 24, 2025 07:31 IST
Aaj Ki Badi Khabar LIVE: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज पटना में
आज की बड़ी खबरें लाइव: पटना के सदाकत आश्रम में 85 साल बाद हो रहा कार्य समिति की बैठक. बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित बड़े चेहरे शामिल होंगे. पहली बार जहां गांधी परिवार के तीनों चेहरे बिहार में एक साथ होंगे शामिल. कार्य समिति में 225 कांग्रेस के देश भर से बड़े चेहरे भी शामिल होंगे. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पटना पहुंच चुके हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मंगलवार रात ही पटना पहुंच गए थे. वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला, सुप्रिया श्रीनेत, नासिर हुसैन, अजय माकन, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय लल्लू, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान चिब समेत कई प्रदेशों के बड़े नेता भी पटना पहुंच चुके हैं.
September 24, 2025 07:22 IST
Aaj Ki Badi Khabar LIVE: किशोरी से पांच महीने तक गैंगरेप, सात आरोपी गिरफ्तार
आज की बड़ी खबरें लाइव: महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याण की 17 वर्षीय लड़की के साथ पिछले पांच महीनों में सात लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिनमें से एक ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सातों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब उजागर हुआ जब पीड़िता के परिवार वालों को उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होता दिखाई दिया. पीड़िता एक कॉलेज छात्रा है और इस साल अप्रैल में पहली बार इंस्टाग्राम पर एक आरोपी से मिली थी. महात्मा फुले पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी उसकी सहमति के बिना उनके यौन संबंधों का वीडियो बनाता था. फिर उसने ये आपत्तिजनक वीडियो अपने छह दोस्तों के साथ साझा कर दिए. उन्होंने बताया कि सभी ने लड़की को यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी भी दी. पीड़िता की मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी. आरोपियों पर अब बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

