Last Updated:
Pakistan Drug Smuggling: काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने हरपाल सिंह के सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पवनदीप सिंह को 5.032 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है.
पंजाब पुलिस ने कहा कि आगे कार्रवाई जारी है.(सांकेतिक तस्वीर)डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी पवनदीप ने खुलासा किया कि वह अपने विदेशी हैंडलर हरपाल सिंह के निर्देशों पर काम कर रहा था. हरपाल सिंह, जो कि अमृतसर के गांव कोहाला का निवासी है और इस समय अमेरिका में रह रहा है, सीधे पाकिस्तान-आधारित नशा तस्करों के संपर्क में था तथा ड्रोन के जरिए सीमा पार से नशे और हथियारों की कई खेपों को भारत पहुँचाने का इंतजाम कर रहा था.
इस ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए डीजीपी ने कहा कि सीआई अमृतसर को गांव धनोए कलां, अमृतसर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से नशे की खेप प्राप्त करने संबंधी गुप्त सूचना मिली थी. इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध पवनदीप सिंह को अमृतसर के गांव बहिड़वाल के पास उस समय काबू कर लिया जब वह आगे किसी पार्टी को खेप सौंपने जा रहा था. उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया गया.
उन्होंने कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने और पूरे गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है. इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 52 दिनांक 19-09-2025 दर्ज की गई है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

