Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर से वर्चुअल माध्यम से पटना के गंगा तट पर दो महत्वपूर्ण जल मार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की. इन योजनाओं में पटना के कुर्जी के पास जहाज मरम्मत के लिए शिप रिपेयर सेंटर और गंगा नदी में चलने वाली वाटर मेट्रो शामिल हैं. ये परियोजनाएं बिहार के जल परिवहन को नई दिशा देंगी और पर्यावरण के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराद के भावनगर से पटना में शिप रिपेयर सेंटर और वाटर मेट्रो योजना की आधारशिला रखीशिप रिपेयर सेंटर और वाटर मेट्रो योजना की आधारशिला
बिहार के लिए जल मार्ग विकास योजनाएं आने वाले समय में परिवहन और व्यापार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली हैं. शिप रिपेयर सेंटर जहाजों की मरम्मत की सुविधा देगा, जिससे जल मार्ग संचालन बेहतर होगा. साथ ही वाटर मेट्रो योजना से लोगों को सुरक्षित, तेज और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का विकल्प मिलेगा. यह प्रोजेक्ट पटना की आवाजाही को आसान बनाकर शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस पहल से बिहार की आर्थिक और सामाजिक उन्नति को नई दिशा मिलेगी.
जल मार्ग विकास परियोजनाओं से नई उम्मीदें मिलीं
पटना के गंगा तट पर जहाज मरम्मत केंद्र
परियोजना की जानकारी देते हुए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के निर्देशक अरविंद कुमार ने बताया कि राजधानी पटना के दीघा में जहाज की मरम्मती का काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वाटर मेट्रो योजना के तहत पहले फेज में दीघा से कंगन घाट के बीच 25 इलेक्ट्रिक संचालित जहाजों का परिचालन किया जाएगा जो पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा. उन्होंने भविष्य में इस परियोजना को हाजीपुर, सोनपुर के हरिहरनाथ घाट, कोहनरवा घाट और चेचर घाट को भी जोड़े जाने की बात कही.आईडब्ल्यूएआई के निदेशक ने भविष्य में दीघा घाट और कंगन घाट पर क्रूज टर्मिनल बनाए जाने की भी जानकारी दी.
बिहार को 75 हजार करोड़ की योजनाएं मिलीं
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद और दीघा विधायक संजीव प्रसाद चौरसिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए इसे बिहार के लिए एक बड़ी सौगात करार दिया. रवि शंकर प्रसाद और संजीव चौरसिया ने इसे जल मार्ग परिवहन के क्षेत्र में प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. रवि शंकर प्रसाद का कहना था कि भारत सरकार नेशनल हाईवे की कनेक्टिविटी की तरह ही जलमार्ग की कनेक्टिविटी के विकास को लेकर लगातार प्रयत्नशील है और इसे लेकर कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है.
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

