Last Updated:
Ahilyanagar Railway Station: अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अब अहिल्यानगर हो गया है, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के सम्मान में यह बदलाव हुआ, स्टेशन कोड एएनजी ही रहेगा.
अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर) मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘पहले अहमदनगर के नाम से जाना जाने वाला स्टेशन अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर नाम से जाना जाएगा.’ विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘स्टेशन कोड में कोई परिवर्तन नहीं होगा तथा अहिल्यानगर का स्टेशन कोड एएनजी ही बना रहेगा.’
पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए. शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

