Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 13
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ‘ज़िंदगी का सबसे मुश्किल दौर…’, हिमाचल की 5 हजार करोड़ की आर्थिकी पर बड़ा सकंट, पड़ गई आपदा की काली छाया
Hindi News

‘ज़िंदगी का सबसे मुश्किल दौर…’, हिमाचल की 5 हजार करोड़ की आर्थिकी पर बड़ा सकंट, पड़ गई आपदा की काली छाया

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 12, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
शिमला. हिमाचल के लाल सेब पर इस साल भी आपदा की काली छाया पड़ गई है. शिमला, कुल्लू, किन्नौर, मंडी जिला समेत उन तमाम जगहों पर जहां सेब होता है, वहां पर हजारों बागवानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. सेब के हजारों पेड़ भारी बारिश और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं और जो सेब बचे हैं वो सड़कें बंद होने के चलते समय पर फल मंडियों तक नहीं पहुंच पाए हैं. इससे न केवल बागवानों को नुकसान हुआ है बल्कि हिमाचल प्रदेश की 5 हजार करोड़ की सेब की आर्थिकी को भी तगड़ा झटका लगा है. साथ ही लाखों लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ा है.

न्यूज18 ने शिमला के शिमला के कोटखाई में सेब बेल्ट की ग्राउंड पर जाकर रिपोर्ट तैयार की. कोटखाई को एप्पल बॉउल के नाम से भी जाना जाता है. कोटखाई में सेब बागवानों की ज़िंदगी इस वक्त सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है. भारी बारिश और भूस्खलन ने बागवानों को झटका तो दिया ही लेकिन साथ ही सेब के पेड़ की पत्तियों में लगी बीमारी ने चिंता और बढ़ा दी है. यहां तो स्थिति ऐसी है कि जिन इलाकों के लिए सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाया है, वहां से पुराने जमाने की तरह स्पैन लगाकर सेब निकालना पड़ रहा है. यानी कि पुराने समय में जिस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता था, आज वही, सहारा बन गया है.

बीमारी और कुदरत, दोनों का कहर

उबादेश के बलान गांव के रहने वाले सेब बागवान बालकृष्ण समझ नहीं पा रहे हैं कि ये बीमारी कौन सी है. बालकृष्ण के बागीचे में सेब की फसल अभी भी खड़ी है. बालकृष्ण ने News 18 से कहा कि पहले तो बारिश ने परेशान किया और अब इस बीमारी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं, इसके इलाज के लिए कई महंगी दवाइयों का छिड़काव भी किया लेकिन कोई हल नहीं निकला, अब चिंता अगले साल की फसल को लेकर है, अगर ये बीमारी ठीक नहीं हुई तो आने वाले साल में फसल अच्छी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि कोटखाई में कई इलाकों में कुछ जगहों पर तो स्थिति ये है कि पेड़ पर सेब ही बचे हैं, पत्तियां सारी झड़ गई हैं.

उन्होंने कहा कि बारिश के चलते फल मंडी तक सेब ले जाने में 10 दिन से ज्यादा की देरी हो चुकी है, जिसका असर सीधे दाम पर पड़ता है. कोटखाई की यह तस्वीरें हैं बता रही हैं कि ऊपरी शिमला में प्रकृति ने सेब बागवानों पर किस तरह कहर बरपाया है. वहीं, अब सेब के पत्तियों में बीमारी फैलने से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ेगा.

जमीन धंसने से 400 पेड़ों को नुकसान हुआ- विशान
नगान पंचायत के कोलवी गांव के रहने वाले विशाल बेक्टा का कहना है कि उनके बागीचे की जमीन धंस गई है, जिसके चलते घर को क्षति पहुंची और 5 बीघे के बागीचे में लगे 400 से ज्यादा सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है. विशाल बेक्टा और उनकी पत्नी संतोष बेक्टा इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. पति-पत्नी का कहना है कि पीडब्लूडी ने सड़क तो बनाई लेकिन न तो डंगे दिए और न ही ड्रैनेज सिस्टम बनाया, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर यहां से गुजरे लेकिन उनकी बात सुनने के लिए नहीं रुके.

15 दिन से सड़क बंद पड़ी है-राजेंद्र

खल्टूनाला के रहने वाले विकास काल्टा ने बताया कि कई इलाकों में अभी भी बड़ा गाड़ियां नहीं जा पा रही है, संपर्क मार्ग खुल तो गए हैं लेकिन परेशानी अभी बनी हुई है. उबादेश के ही रहने वाले सेब बागवान और व्यापारी राजेंद्र का कहना है कि मेलठ क्षेत्र के लिए पिछले 15 दिनों से सड़क बंद पड़ी हुई है, इस इलाके के लोग गुम्मा तक पैदल ही आ रहे हैं, शुरूआत एक बार सड़क खुल गई थी लेकिन फिर बंद हो गई. उन्होंने कहा कि यहां पर बागवानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

पूरे इलाके में भीषण नुकसान हुआ

खल्टूनाला के ही रहने वाले बागवान मिगर चंद काल्टा ने कहा कि पूरे इलाके में भीषण नुकसान हुआ है लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में सरकार ने जिस तरह से राहत देने की कोशिश की है, वो काबिलेतारीफ है. उन्होंने कहा कि यहां पर भयंकर बारिश से सड़कों को इतना नुकसान पहुंचा था कि लगता था कि सड़क खुलने में कई हफ्ते लग जाएंगे लेकिन जैसे ही मौसम ने साथ दिया तो सरकार ने तुरंत जरूरी सड़कें खोल दीं.

कई इलाकों में बी ग्रेड सेब बोरियों में पड़ा सड़ रहा है.
कोटखाई की तरह प्रदेश के अन्य इलाकों के सेब बागवानों की भी यही कहानी है, कई जगह तो यह नौबत आ रही है कि सेब पेड़ों पर ही खराब होना शुरू हो गया है. कई इलाकों में बी ग्रेड सेब बोरियों में पड़ा सड़ रहा है. कुछ जगहों से सूचना ये भी आ रही है कि कई बागवान अपने उत्पाद को औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि सेब की गुणवत्ता पर आपदा की परछाई साफ नजर आ रही है.

कई बागवान अपने उत्पाद को औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं.

कोटखाई उपमंडल की 95 प्रतिशत सड़कें बहाल

स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सूचना दी है कि अब कोटखाई उपमंडल की 95 प्रतिशत सड़कें बहाल कर दी हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रभावितों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाई जाए. उन्होंने जानकारी दी है कि इस लोक निर्माण विभाग के अधीन लगभग 300 सड़कें हैं, जिन्हें अब तक लगभग 170 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इनमें से 40 करोड़ रुपये का नुकसान अकेले ठियोग-हाटकोटी सड़क को हुआ है. सेब सीजन के उपरांत सड़कों की पक्की मरम्मत, डंगे निर्माण तथा आपदा से हुई अन्य क्षतियों की भरपाई की जाएगी. वर्तमान में प्राथमिकता यह है कि बागवानों की उपज बिना किसी बाधा के मंडियों तक पहुंच सके.

कोटखाई के बागवान विशाल काल्टा ने शेयर की परेशानी.

इस सीजन में 1.50 करोड़ सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंची

इस सीजन में अब तक लगभग 1.50 करोड़ सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंचाई जा चुकी हैं, जो कुल उत्पादन का लगभग 60 प्रतिशत है. शेष 40 प्रतिशत सेब भी सफलतापूर्वक बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. कोटखाई क्षेत्र में 37 एप्पल कलेक्शन सेंटर को क्रियाशील कर दिया गया हैं. इनके माध्यम से लगभग 11 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की गई है, जिसमें से 7 हजार मीट्रिक टन सेब आगे भेजा जा चुका है.
कोटखाई में अब तक 8 मकान पूरी तरह और 40 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएक माँ की जिद से देश को मिला एक Innovative school
Next Article Nepal: पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे भारतीय तीर्थयात्री पर हमला, मारपीट कर सामान लूटे, कई घायल | Indian tourists Bus attack In Nepal Kathmandu looting injured Gen-Z revolution
HawkNews
  • Website

Related Posts

Ghar me Sundarkand Path: घर पर सुंदरकांड का पाठ करते समय ना करें ये गलतियां? दिशाओं के साथ जानें संपूर्ण विधि, नियम और महत्व

July 13, 2026

होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान का पलटवार, खाड़ी के कई देशों पर दागीं मिसाइलें | US attacks Iran hormuz conflict airstrikes gulf countries indian crew

July 13, 2026

पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे, पार्लियामेंट्री कमेटी का नए कानून पर अड़ंगा

July 13, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,244)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Ghar me Sundarkand Path: घर पर सुंदरकांड का पाठ करते समय ना करें ये गलतियां? दिशाओं के साथ जानें संपूर्ण विधि, नियम और महत्व

July 13, 2026

होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान का पलटवार, खाड़ी के कई देशों पर दागीं मिसाइलें | US attacks Iran hormuz conflict airstrikes gulf countries indian crew

July 13, 2026

पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे, पार्लियामेंट्री कमेटी का नए कानून पर अड़ंगा

July 13, 2026

‘संजय दत्‍त रोक सकते थे 1993 का मुंबई अटैक’, कौन हैं उज्‍जवल निकम? बॉलीवुड एक्‍टर को लेकर किया बड़ा दावा | Sanjay Dutt have prevented 1993 Mumbai attacks? Who is Ujjwal Nikam? He makes a major claim regarding the Bollywood actor.

July 12, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Ghar me Sundarkand Path: घर पर सुंदरकांड का पाठ करते समय ना करें ये गलतियां? दिशाओं के साथ जानें संपूर्ण विधि, नियम और महत्व

July 13, 2026

होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान का पलटवार, खाड़ी के कई देशों पर दागीं मिसाइलें | US attacks Iran hormuz conflict airstrikes gulf countries indian crew

July 13, 2026

पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे, पार्लियामेंट्री कमेटी का नए कानून पर अड़ंगा

July 13, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.