Last Updated:
Who is Sushila Karki of Nepal: क्या आप जानते हैं कि नेपाल की नई पीएम चुनी गईं सुशीला कार्की की जिंदगी का एक खास हिस्सा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जुड़ा है? उन्होंने BHU से पढ़ाई की है. आइए आपको बताते हैं …और पढ़ें
india nepal, Nepal News, Who is Sushila Karki, nepal protests,Nepal Gen Z Protest: सुशीला कार्की की कहानी.BHU Educated Sushila Karki: बनारस में कहां रहती थीं, कहां सोती थीं?
सुशीला ने अपने बनारस के दिनों को याद करते हुए एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि मुझे आज भी मेरे टीचर्स, दोस्त और गंगा नदी याद हैं. हमारा हॉस्टल गंगा के किनारे था. गर्मियों में हम छत पर सोते थे.वह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थीं और बनारस की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माहौल का हिस्सा बनीं. उनकी ये यादें बताती हैं कि बनारस उनके लिए सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि एक खास अनुभव था.
वकील से जज तक
पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी से बनारस में मुलाकात
सुशीला की जिंदगी का एक अहम मोड़ बनारस में तब आया जब उनकी मुलाकात नेपाली कांग्रेस के नेता दुर्गा प्रसाद सुबेदी से हुई. यहीं से शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी जो बाद में शादी में बदली.दुर्गा उनके लिए न सिर्फ जीवनसाथी बने, बल्कि जैसा कि सुशीला ने कहा कि मेरे सबसे भरोसेमंद दोस्त और हर मुश्किल में गाइड भी रहे.
दुर्गा प्रसाद और 1973 का प्लेन हाईजैक
भारत और बनारस से गहरा रिश्ता
सुशीला का भारत से गहरा नाता है.उनका घर बिराटनगर में है जो भारत की सीमा से सिर्फ 25 मील दूर है.उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अक्सर सीमा पर बने बाजार जाती थीं. हिंदी में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत के नेताओं को भाई-बहन की तरह मानते हैं.बनारस में बिताए दिन उनके लिए यादगार हैं. BHU के प्रोफेसर भूपेंद्र विक्रम सिंह बताते हैं कि सुशीला की यादों को अब यूनिवर्सिटी सहेजेगी. हालांकि पढ़ाई पूरी करने के बाद सुशीला दोबारा कैंपस नहीं लौटीं.
नेपाल की कार्यवाहक PM बनने की चर्चा
नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद सुशीला कार्की का नाम कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए सामने आया. Gen Z प्रोटेस्टर्स ने उनकी ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें चुना. सुशीला कार्की की कहानी सिर्फ पढ़ाई और प्रोफेशनल कामयाबी की नहीं, बल्कि बनारस की गलियों, गंगा के घाटों और उनके रिश्तों की भी है.BHU से शुरू हुआ उनका सफर अब नेपाल की सत्ता के शिखर तक पहुंच चुका है.
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

