India
oi-Sumit Jha
Israel
Film
Industry
Boycott:
इजराइल-फिलिस्तीन
संघर्ष
के
बीच
अब
दुनिया
की
फिल्म
इंडस्ट्री
से
भी
बड़ा
विरोध
सामने
आया
है।
हॉलीवुड
और
कई
देशों
के
1800
से
ज्यादा
नामी
कलाकारों
ने
इजराइली
फिल्म
इंडस्ट्री
का
बहिष्कार
करने
का
ऐलान
किया
है।
कलाकारों
का
कहना
है
कि
इजराइल
गाजा
में
फिलिस्तीनियों
के
खिलाफ
नरसंहार
और
उत्पीड़न
में
शामिल
है,
इसलिए
वे
अब
इजराइली
फिल्म
फेस्टिवल
और
प्रोडक्शन
हाउस
के
साथ
काम
नहीं
करेंगे।
इस
खुले
पत्र
पर
ऑस्कर
विजेता
ओलिविया
कोलमैन,
एक्टर
रिज
अहमद,
टिल्डा
स्विंटन,
मार्क
रफैलो,
एम्मा
स्टोन
और
गेल
गार्सिया
बरनल
जैसे
दिग्गजों
ने
हस्ताक्षर
किए
हैं।

कलाकारों
का
आरोप:
फिल्म
इंडस्ट्री
नरसंहार
में
शामिल
खुले
पत्र
में
कहा
गया
है
कि
इजराइली
फिल्म
फेस्टिवल
और
प्रोडक्शन
हाउस
सरकार
के
साथ
मिलकर
फिलिस्तीनियों
के
खिलाफ
हो
रहे
उत्पीड़न
का
समर्थन
करते
हैं।
इसमें
जेरूसलम
फिल्म
फेस्टिवल,
हाईफा
इंटरनेशनल
फिल्म
फेस्टिवल,
डोका
विव
और
टीएलवीफेस्ट
के
नाम
शामिल
हैं।
आरोप
है
कि
ये
संस्थान
फिलिस्तीनियों
के
मानवाधिकारों
को
मान्यता
नहीं
देते।
दक्षिण
अफ्रीका
के
आंदोलन
से
मिली
प्रेरणा
आर्टिस्ट्स
ने
कहा
है
कि
उनका
यह
कदम
दक्षिण
अफ्रीका
में
जातीय
भेदभाव
के
खिलाफ
हुए
कलाकारों
के
बहिष्कार
आंदोलन
से
प्रेरित
है।
उनका
मकसद
इजराइली
कलाकारों
को
निशाना
बनाना
नहीं
है,
बल्कि
उन
संस्थाओं
का
विरोध
करना
है
जो
हिंसा
और
नस्लभेद
को
बढ़ावा
दे
रहे
हैं।
ये
भी
पढे़ं
‘नेतन्याहू
को
रोको’,
अपने
ही
PM
के
खिलाफ
क्यों
भड़की
Israel
की
जनता?
ट्रंप
से
लगाई
गुहार
यहूदी
और
अंतरराष्ट्रीय
कलाकार
भी
साथ
इस
पत्र
पर
कई
प्रगतिशील
यहूदी
कलाकारों
ने
भी
हस्ताक्षर
किए
हैं,
जो
लंबे
समय
से
फिलिस्तीन
के
समर्थन
में
आवाज
उठाते
रहे
हैं।
हॉलीवुड
के
अलावा
मैक्सिको,
ब्रिटेन
और
अन्य
देशों
के
लेखक,
संगीतकार
और
फिल्मकार
भी
इस
बहिष्कार
से
जुड़े
हैं।
इजराइल
ने
नरसंहार
से
किया
इनकार
इजराइल
सरकार
का
कहना
है
कि
वे
नरसंहार
नहीं
बल्कि
आतंकियों
के
खिलाफ
कार्रवाई
कर
रहे
हैं।
उनका
आरोप
है
कि
हमास
आम
नागरिकों
की
आड़
में
छिपता
है।
वहीं
गाजा
की
हेल्थ
मिनिस्ट्री
का
दावा
है
कि
अक्टूबर
2023
से
अब
तक
64,500
से
ज्यादा
फिलिस्तीनी
मारे
जा
चुके
हैं
और
1.63
लाख
घायल
हुए
हैं।
ये
भी
पढ़ें
Hamas
Israel
War:
‘हथियार
डाल
दो
वरना’,
हमास
को
चेतावनी
के
बाद
इजरायल
में
मौत
का
तांडव!
बिछा
लाशों
का
ढेर
-

VP Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में ओवैसी और जगन रेड्डी किसका देंगे साथ, अब खुद दोनों ने कर दिया खुलासा?
-

Chandra Grahan 2025: पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म,देखें Video
-

Mumbai फिर निशाने पर? डॉन ‘Daddy’ की रिहाई के बाद मंडराया 34 ‘ह्यूमन बम’ का साया! अब इस अस्पताल उड़ाने की धमकी
-

Kim Jong Un की जासूसी कराने निकले थे Trump, ओसामा का सफाया करने वाली टीम का मिशन कैसे फेल हुआ?
-

Rahul Gandhi चले विदेश, इस देश में मना रहे हैं छुट्टियां, BJP बोली- ‘बिहार की धूल झेली नहीं गई’
-

Bihar Weather News: अगले तीन दिन भारी बारिश और ठनका, 20 जिलों में येलो अलर्ट, जनजीवन पर असर
-

Minnesota helicopter crash: America में हेलीकॉप्टर क्रैश, विमान में सवार सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत
-

Chandra Grahan 2025 : पितृपक्ष में दो ग्रहण, क्या कुछ अशुभ होने वाला है?
-

‘तेरे दिल पे हक मेरा है, तू ही अरमां, तू ही सच है’, पत्नी अंजलि के साथ सचिन तेंदुलकर का वीडियो हो रहा वायरल
-

Gold Rate: आज लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या रहेगा सोने-चांदी का भाव? हफ्तेभर में कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
-

Chandra Grahan Sleep Effects: क्या चंद्र ग्रहण में सोने से भुगतना पड़ता है बुरा अंजाम? नींद उड़ा देगा ये सच
-

Aaj Ka Mausam: उत्तरकाशी में भारी तबाही, कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल?

