Last Updated:
Hazratbal Dargah Controversy: हजरतबल दरगाह में गेस्ट हाउस की नींव पर लगे अशोक स्तंभ को लेकर विवाद मच गया है. कुछ लोगों ने प्रतीक तोड़ा. वक्फ बोर्ड प्रमुख दरक्शां अंद्राबी ने FIR और भूख हड़ताल की चेतावनी दी.
कश्मीर की हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ लगाने के बाद कुछ लोगों ने राष्ट्रीय प्रतीक तोड़ा. (फोटो ANI)श्रीनगर: कश्मीर की मशहूर हजरतबल दरगाह एक नए विवाद का केंद्र बन गई है. यहां हाल ही में बने गेस्ट हाउस की आधारशिला पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ लगाए जाने के बाद बवाल मच गया. यह पहली बार है जब दरगाह परिसर में इस प्रतीक का उपयोग हुआ, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया. विरोध इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने प्रतीक को क्षतिग्रस्त कर दिया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी पवित्र स्थल पर राष्ट्रीय प्रतीक नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह उनके धर्म की परंपराओं के विरुद्ध है. उनका तर्क है कि वे वहां इबादत करते हैं और किसी भी प्रतीक या वस्तु के सामने सिर झुकाना उनके मजहबी उसूलों के खिलाफ है.
#WATCH | Srinagar, J&K | On the viral video of a mob tarnishing the national emblem on the foundation stone of the Hazratbal Shrine, BJP leader and Chairperson of J&K Waqf Board, Dr Darakshan Andrabi says, “This incident is very unfortunate. Tarnishing the national emblem is a… pic.twitter.com/Cq1hONZSZJ

