Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » टूटा था दिल, जीते हुए मैच में मिली थी हार, 35 दिन के भीतर यानिक सिनर ने यूं स्पेनिश योद्धा अल्काराज से हिसाब किया बराबर – wimbledon 2025 jannik sinner defeats alcaraz to win his first grand slam title
Hindi News

टूटा था दिल, जीते हुए मैच में मिली थी हार, 35 दिन के भीतर यानिक सिनर ने यूं स्पेनिश योद्धा अल्काराज से हिसाब किया बराबर – wimbledon 2025 jannik sinner defeats alcaraz to win his first grand slam title

HawkNewsBy HawkNewsJuly 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

यानिक सिनर ने विंबलडन 2025 का पुरुष एकल फाइनल जीता। उन्होंने कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। फ्रेंच ओपन के फाइनल में सिनर को अल्काराज से हार मिली थी। सिनर ने विंबलडन में अल्काराज से बदला लिया। यह सिनर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

jannik sinner
यानिक सिनर ने फ्रेंच ओपन में मिली हार का लिया बदला

लंदन: यानिक सिनर ने रविवार को विंबलडन 2025 के मेंस सिंगल्स फाइनल में कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। आज से ठीक 35 दिन पहले फ्रेंच ओपन के फाइनल में सिनर को अल्काराज से ही हार का सामना करना पड़ा। सिनर और अल्काराज के बीच क्ले कोर्ट पर इतिहास का सबसे लंबा फाइनल खेला गया था। सिनर के लिए यह हार दिल तोड़ देने वाली थे, क्योंकि वह शुरुआत में अल्काराज से बढ़त बना चुके थे, लेकिन इसके बाद वह पिछड़ गए। ऐसे में अब उन्होंने विंबलडन में स्पेनिश योद्धा अल्काराज से हिसाब बराबर कर लिया।

बता दें कि यानिक सिनर के लिए यह जीत ट्रॉफी से कहीं ज्यादा है। मैच की शुरुआत अल्काराज के पक्ष में रही थी, जिन्होंने पहले सेट में सिनर को गलतियां करने पर मजबूर किया, लेकिन सिनर ने हार नहीं मानी। दूसरे सेट से उन्होंने अपनी सर्विस को और मजबूत किया और अल्काराज के सर्विस गेम्स पर दबाव बनाना शुरू किया। पूरे मैच में सिनर की कोर्ट कवरेज बहुत ही शानदार रही और उन्होंने अल्काराज के पावरफुल शॉट्स का लगातार बचाव किया जिससे रैलियां लंबी होती गईं। यही कारण है कि अल्काराज को जोखिम लेने पर मजबूर होना पड़ा।

Jannik Sinner
विंबलडन 2025 चैंपियन यानिक सिनर

तीसरे-चौथे सेट में सिनर अल्काराज का निकाला दम
तीसरे और चौथे सेट में सिनर ने अपनी आक्रामक खेल शैली को और निखारा। उनके फोरहैंड और बैकहैंड दोनों से लगाए गए विनर्स ने अल्काराज को दबाव में रखा। खास बात ये रही कि थी कि सिनर ने मुश्किल समय में संयम बनाए रखा। उन्होंने अल्काराज की सर्विस को तोड़ने के लिए सही समय का इंतजार किया और जब मौका मिला, तो उसे भुनाया। कई मौकों पर जब अल्काराज ने वापसी की कोशिश की तो सिनर ने तुरंत जवाबी हमला किया उनकी कोशिशों को नाकाम कर अपने विरोधी को मानसिक रूप से थका दिया।

इस मैच में सिनर की पूरी तरह फोक्स्ड दिख। पहले सेट में पिछड़ने के बाद भी उन्होंने अपनी रणनीति पर भरोसा रखा और लगातार सुधार करते रहे। सिनर ने अल्काराज के शरीर के करीब खेलने की कोशिश की, उन्हें कोर्ट के चारों ओर दौड़ाया, जिसके कारण थक कर वह हार मानने के लिए तैयार हो गए। यह सिनर के करियर की सबसे बड़ी जीत है।

जितेंद्र कुमार

लेखक के बारे मेंजितेंद्र कुमार2016 में एबीपी न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। करिश्माई सफर इंडिया टीवी से होता हुआ नवभारत ऑनलाइन तक पहुंचा है। खेल के मोमेंट्स के धागे खोलने में महारत हासिल है। कोहली का बल्ला चूक सकता है, लेकिन यहां खबरों का अंबार लगता रहता है।… और पढ़ें