Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 13
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Girlfriend Death Physical Relation,संबंध बनाने के दौरान ब्लीडिंग से चली गई नाबालिग लड़की की जान, पुलिस हिरासत में ‘बॉयफ्रेंड’ – minor girl dies during intercourse in patna boyfriend in custody
Hindi News

Girlfriend Death Physical Relation,संबंध बनाने के दौरान ब्लीडिंग से चली गई नाबालिग लड़की की जान, पुलिस हिरासत में ‘बॉयफ्रेंड’ – minor girl dies during intercourse in patna boyfriend in custody

HawkNewsBy HawkNewsJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Patna Police: पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जहानाबाद की एक नाबालिग लड़की की कथित प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मृत्यु हो गई। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

Patna Girl

पटना: बिहार की राजधानी पटना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहानाबाद की एक नाबालिग लड़की की कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मौत हो गई। यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र में हुई। पटना पुलिस ने लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 दिन पहले मसौढ़ी के एक लड़के से मुलाकात

पुलिस के अनुसार, लड़की की मुलाकात 10 दिन पहले मसौढ़ी के एक लड़के से हुई थी। लड़के ने उसे अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया। वहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

क्या बोले लड़की के दादा

वहीं, लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की थी। फिर उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। उसके पिता बढ़ई का काम करते हैं। लड़की जहानाबाद जाने के लिए कहकर घर से निकली थी। परिवार वालों को यह नहीं पता कि वह पटना कैसे पहुंची। दादा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई। जक्कनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि फर्द बयान आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

देवेन्द्र कश्यप

लेखक के बारे मेंदेवेन्द्र कश्यपनवभारत टाइम्स डिजिटल में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में महुआ टीवी, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।… और पढ़ें