Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Amit Shah On Modi Government Achievement,11 साल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि का अमित शाह ने कर दिया खुलासा… बिहार, बंगाल, तमिलनाडु चुनाव पर क्या कहा जानिए – amit shah talks biggest achievement modi government in 11 years reacts on bihar west bengal tamilnadu keral chunav
Hindi News

Amit Shah On Modi Government Achievement,11 साल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि का अमित शाह ने कर दिया खुलासा… बिहार, बंगाल, तमिलनाडु चुनाव पर क्या कहा जानिए – amit shah talks biggest achievement modi government in 11 years reacts on bihar west bengal tamilnadu keral chunav

HawkNewsBy HawkNewsJuly 12, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Amit Shah News: अमित शाह ने एक इंटरव्यू में भाषा विवाद से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद समेत तमाम मुद्दों पर बात की। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को भी आड़े हाथ लिया। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मजबूत स्थिति का दावा किया। जानिए केंद्रीय गृह मंत्री ने क्या कुछ कहा।

Amit Shah
अमित शाह ने बताया बिहार बंगाल तमिलनाडु चुनाव में कौन जीतेगा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कई बातें कहीं। उन्होंने सरकार के काम, चुनावी रणनीति और दक्षिणी राज्यों से जुड़े मुद्दों पर बात की। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और दुनिया में कई बदलाव किए हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार के काम का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ-साथ बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव भी हमारे पक्ष में हैं। जानिए इंटरव्यू की बड़ी बातें।

सवाल : मोदी सरकार को 11 साल पूरे हो गए हैं। आपके अनुसार इसके तीन सबसे प्रभावशाली सुधार कौन से हैं?

अमित शाह ने इस सवाल के जवाब में कहा कि 2014 से पहले भारत के भविष्य को लेकर लोगों में शक था। पत्रकारों, वैज्ञानिकों, छात्रों, किसानों और कारोबारियों को भी चिंता थी। पूरी दुनिया को लगता था कि भारत का भविष्य अच्छा नहीं है। पीएम मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों का विश्वास वापस दिलाना था। आज 140 करोड़ लोगों को लगता है कि भारत 2047 तक विकसित देश बन सकता है।

भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था… शाह ने बताया दुनिया क्या सोचती है

शाह ने कहा कि दुनिया भी भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था मानती है। पिछले 11 सालों में यह सबसे बड़ा बदलाव है। हर क्षेत्र में सुधार हुआ है। चाहे वो अनाज उत्पादन हो, अंतरिक्ष में तरक्की हो, उद्योग हो, सुरक्षा हो, विदेश नीति हो या भ्रष्टाचार कम करना हो। शिक्षा और स्वास्थ्य के सवाल पर अमित शाह ने चीन की शिक्षा और स्वास्थ्य में तरक्की का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन में शिक्षा लगभग मुफ्त है और लाखों छात्र रिसर्च कर रहे हैं। भारत में ये सब 2014 में शुरू हुआ। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों में क्या किया? अगर उन्होंने पहले से काम शुरू किया होता तो इतना काम नहीं बचा रहता।

आय में असमानता के सवाल पर क्या बोले अमित शाह

आय में असमानता के सवाल पर शाह ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि भारत में आय में असमानता अभी भी बहुत ज्यादा है। भारत अभी तक पूरी तरह से मध्यम आय वाला देश भी नहीं बन पाया है। उन्होंने कुछ आंकड़े दिए और बताया कि 2014 में स्वास्थ्य बजट 37,000 करोड़ रुपये था, जो अब 1 लाख करोड़ रुपये है।

अमित शाह ने कहा कि कृषि बजट 22,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर बजट 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 11.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले 10 साल में सरकार ने 60 करोड़ गरीब लोगों को घर, गैस, बिजली, पानी, 5 किलो मुफ्त राशन और 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया है। इससे 14 करोड़ परिवारों को बुनियादी जरूरतों से मुक्ति मिली है। उन्होंने पिछली सरकारों पर अटैक करते हुए कहा कि पहले सिर्फ नारे लगाए जाते थे, लेकिन काम नहीं होता था।

भाषा विवाद पर शाह ने तोड़ी चुप्पी

भाषा विवाद पर अमित शाह ने रिएक्ट किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाषा को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। देश को भारतीय भाषाओं में चलना चाहिए। उन्होंने चीन, रूस, जापान, जर्मनी और फ्रांस से सीखने की बात कही। सरकार सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करती है। दक्षिण भारत को अपनी भाषाओं में चलना चाहिए। दो राज्यों को तेलुगु में, तमिलनाडु को तमिल में और केरल को मलयालम में काम करना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हिंदी की स्थिति वहां अलग है। शाह ने कहा कि सरकार ने CAPF कांस्टेबल GD की परीक्षा 13 भाषाओं में कराई है। JEE, NEET और UGC की परीक्षाएं 12 भाषाओं में होती हैं। NEP में प्राथमिक, तकनीकी और मेडिकल शिक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में देने का प्रावधान है।

‘बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, केरल में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी’

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों का जिक्र किया। शाह ने कहा कि बीजेपी बिहार, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन करेगी। असम में भी उनकी पार्टी फिर से जीतेगी। उन्होंने ऐलान किया कि तमिलनाडु में AIADMK और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। तमिलनाडु के लोग भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, भाई-भतीजावाद और पारिवारिक झगड़ों से तंग आ चुके हैं।

बिहार में एनडीए जरूर जीतेगी- शाह

अमित शाह ने कहा कि अगर उनकी पार्टी तमिलनाडु में जीतती है तो वो सरकार में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वो दूसरी पार्टियों को भी साथ लाने की कोशिश करेंगे। तमिलनाडु में सबसे बड़ा मुद्दा डीएमके का भ्रष्टाचार है। उन्होंने कई घोटालों का जिक्र किया। वहीं पश्चिम बंगाल को लेकर शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और बीजेपी को इसका फायदा मिलेगा। बिहार में NDA जरूर जीतेगी।

बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन… शाह ने दिया ये जवाब

बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव पर शाह ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जल्द होगा। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है और किसी नाम पर विचार नहीं किया गया है। आरएसएस से मतभेद के मुद्दे पर शाह ने दो टूक कहा कि RSS और बीजेपी में कोई मतभेद नहीं है। जनगणना के मुद्दे पर गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों की मांग पर जाति जनगणना शुरू की है। उन्होंने कहा कि ये एक जनगणना होगी जिसमें जाति के बारे में सवाल होंगे।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। पहले न्यूज एजेंसी, फिर टीवी जर्नलिज्म के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा। करीब 10 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। पॉलिटिक्स, क्राइम, पॉजिटिव हर तरह की खबरों में खास रूचि है। सीखने-समझने का क्रम लगातार जारी है।… और पढ़ें