Weather Forecast, आज का मौसम 11 जुलाई 2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

यूपी: बांदा-झांसी में हो सकती है भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून के बाद भी उतनी बारिश नहीं हो रही। लिहाजा गर्मी और उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश कम होने से लखनऊ और आसपास के जिलों में गर्मी बढ़ गई है। हालांकि, आज प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। बादल गरजने और बिजली चमकने की भी आशंका है। आज यूपी के बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।
बिहार के इन जिलों में हो सकती है बारिश
बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है। इस बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन, इस साल बिहार में मानसून की स्थिति अच्छी नहीं है।
आज आपके शहर में कितना रह सकता है तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (11 जुलाई) | न्यूनतम तापमान (11 जुलाई) |
| दिल्ली | 34°C | 25°C |
| कोलकाता | 32°C | 25°C |
| मुंबई | 32°C | 26°C |
| चेन्नई | 39°C | 29°C |
| पटना | 33°C | 27°C |
| रांची | 27°C | 22°C |
| शिमला | 24°C | 17°C |
| नैनीताल | 28°C | 21°C |
| जयपुर | 30°C | 26°C |
| अहमदाबाद | 32°C | 26°C |
| भोपाल | 29°C | 23°C |
| बेंगलुरु | 30°C | 19°C |
| हैदराबाद | 32°C | 24°C |
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून के आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं और पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। इससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। आज देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
राजस्थान हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम का हाल
11 से 16 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, में भारी वर्षा की संभावना है। 11 और 16 जुलाई को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, 14 से 16 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, 11-13 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11-12 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; 10 और 12-16 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान।


