India
oi-Bhavna Pandey
CDSCO new guideline: भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने हाल ही में एक नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें 17 दवाओं को सुरक्षित निस्तारण के लिए टॉयलेट में फ्लश करने की सलाह दी गई हैं। जिसमें दर्द निवारक और हाईपर टेंशन समेत अन्य कई दवाएं और शिरप शामिल हैं। जानिए आखिर कौनसी हैं दवाएं और क्यों इन्हें टॉयलेट में फ्लश करने को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है?
दरअसल, यह गाइडलाइन आपकी अलमारी में रखी एक्सपायर्ड या बेकार टैबलेट और सिरप के लिए है। यदि आप भी उन्हें घरेलू कचरे के साथ फेंक रहे हैं, तो ये गलत ही नहीं खतरनाक हो सकता है। सीडीएससीओ नेगाइडलाइन जारी कर इन्हें टॉयलेट के फ्लश में बहाने की सलाह दी है। इसके साथ ही बताया है कि आखिर क्यों ये जरूरी हो गया है?

क्यों CDSCO ने जारी की ये गाइडलाइन?
ऐसी दवाओं का निवारण अगर सही तरीके से नहीं किया जाता हैं तो इसके गलत इस्तेमाल और पर्यावरणीय प्रदूषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है। कुछ दवाए अत्यधिक प्रभावी और संभावित रूप से घातक होती हैं। गलत हाथों में इनका सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, नशे की लत, या यहां तक कि मृत्यु का कारण बन सकता है। यदि ये दवाएं कूड़ेदान में फेंकी जाती हैं, तो बच्चे, पालतू जानवर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।इतना ही नहीं कूड़े में फेंकी ये दवाएं पर्यावरण में मिलकर जल और मिट्ट को प्रदूषित कर सकती हैं। इससे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
कौन सी दवाएं हैं लिस्ट में हैं शामिल
ये दवाओं की लिस्ट CDSCO के “Guidance Document on Disposal of Expired/Unused Drugs” के तहत जारी की गई है। CDSCO ने इन 17 दवाओं को टॉयलेट में फ्लश करने की सलाह दी है।
फेंटानाइल (Fentanyl)
ट्रामाडोल (Tramadol)
टैपेंटाडोल (Tapentadol)
बुप्रेनोर्फिन (Buprenorphine)
डाइजेपाम (Diazepam)
ऑक्सीकोडोन (Oxycodone)
फेंटानाइल साइट्रेट (Fentanyl Citrate)
मॉर्फिन सल्फेट (Morphine Sulfate)
मेथाडोन हाइड्रोक्लोराइड (Methadone Hydrochloride)
हाइड्रोमॉर्फोन हाइड्रोक्लोराइड (Hydromorphone Hydrochloride)
हाइड्रोकोडोन बिटार्ट्रेट (Hydrocodone Bitartrate)
ऑक्सीकोडोन हाइड्रोक्लोराइड (Oxycodone Hydrochloride)
ऑक्सीकोडोन (Oxycodone)
ऑक्सीमॉर्फोन हाइड्रोक्लोराइड (Oxymorphone Hydrochloride)
सोडियम ऑक्सीबेट (Sodium Oxybate)
मिथाइलफेनिडेट (Methylphenidate)
मेपेरिडाइन हाइड्रोक्लोराइड (Meperidine Hydrochloride)
दवाओं के निस्तारण के अन्य तरीके क्या हैं?
यदि दवाएं फ्लश करने योग्य नहीं हैं, तो CDSCO ने अन्य सुरक्षित निस्तारण के तरीके भी शेयर किए हैं। दवाओं मिट्टी, कैट लिटर या इस्तेमाल की गई कॉफी ग्राउंड्स के साथ मिलाकर सीलबंद कंटेनर में डालें और कूड़ेदान में फेंकें। राज्य सरकारों को ‘ड्रग टेक बैक’ कार्यक्रम शुरू करने की सलाह दी गई है, जहां लोग अपनी एक्सपायर्ड या अनुपयोगी दवाएं सुरक्षित रूप से जमा कर सकें।
-

Motivational Story: बड़ी नौकरी छोड़, डॉ. ने सैलरी नहीं इंसानियत चुनी, लोगों के लिए बना दिया ₹50 वाला अस्पताल
-

Shefali Jariwala: ‘कुछ बेरहम लोग’,आखिर किस पर भड़के पराग त्यागी? ‘बेटे’ की हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट
-

Archita Phukan : कौन है Babydoll Archi? सोशल मीडिया पर क्यों मचा है बवाल? क्या है सच्चाई?
-

‘जासूस’ ज्योति मल्होत्रा किसके बुलाने पर गई केरल, सरकार ने उठाया लग्जरी खर्चा! अब RTI खुलासे ने मचाया तूफान
-

Opinion Poll: बिहार में किस पार्टी की बन रही सरकार? CM की रेस में कौन सा दिग्गज आगे? हैरान करने वाले नतीजे
-

Air India प्लेन क्रैश हादसे के 25 दिन बाद सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट, किसे ठहराया 260 मौतों का जिम्मेदार?
-

Archita Phukan: अर्चिता फुकन ही नहीं ये भारतीय लड़कियां भी हैं फेमस एडल्ट मूवी स्टार, देखकर उड़ जाएंगे होश
-

‘हम लोकतंत्र नहीं, भीड़तंत्र में हैं’, Khan Sir ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, मचा सियासी तूफान
-

‘ऐश्वर्या राय के ब्लाउज का हुक बंद किया’, बॉबी डार्लिंग का पूर्व मिस वर्ल्ड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
-

Mumbai Local Train: वरिष्ठ नागरिकों के कोच वाली पहली मुंबई लोकल ट्रेन शुरू हुई, जानें रूट
-

कौन हैं स्वामी सारंग? जिन्होंने लखनऊ में मोहर्रम के जुलूस में अपने ऊपर छुरियां चलाकर मनाया मातम
-

IND vs ENG: तीसरा टेस्ट कब, कहां और कितने बजे? जानिए तारीख, समय और वेन्यू

