Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 13
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » सुब्रतो दास की पत्नी हूं… नाम सुनते ही उड़ गईं डॉक्टर के चेहरे की हवाईयां, कलेक्टर-अफसर दौड़े, डेप्युटी CM तक पहुंचा मामला – padma shri doctor wife did not get rabies vaccine wandered in hospitals collector suspended mandu sub health center in charge
Hindi News

सुब्रतो दास की पत्नी हूं… नाम सुनते ही उड़ गईं डॉक्टर के चेहरे की हवाईयां, कलेक्टर-अफसर दौड़े, डेप्युटी CM तक पहुंचा मामला – padma shri doctor wife did not get rabies vaccine wandered in hospitals collector suspended mandu sub health center in charge

HawkNewsBy HawkNewsJuly 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Padma Shri Doctor Ki Wife: मध्य प्रदेश के मांडू घूमने आई एक महिला को आवारा कुत्ते ने काट लिया। महिला तुरंत मांडू उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां अस्पताल प्रशासन उन्हें टरकाता रहा। घायल महिला इलाज की तलाश में इधर-उधर भटकती रही। बाद में जब महिला ने अपना परिचय दिया तो सब चौंक गए।

Padma Shri Doctor Wife
पद्मश्री डॉक्टर की पत्नी को कुत्ते ने काटा
धार: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बड़ौदा निवासी और पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर डॉ. सुब्रतो दास की पत्नी को मांडू भ्रमण के दौरान शनिवार को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद वे फौरन उपचार के लिए मांडू के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां उनसे कहा गया कि इंजेक्शन नहीं है। घायल अवस्था में डॉक्टर राय की पत्नी को उपचार के लिए घंटों तक अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े, मगर कहीं भी उन्हें जरूरी इंजेक्शन नहीं मिल सका।

पहले मना किया बाद में लगाया

जानकारी मिलने के बाद मीडिया कर्मी अस्पताल पहुंचे। मीडिया की उपस्थिति में पहले डॉक्टर ने कहा कि रेबीज का इंजेक्शन नहीं है, आपको नालछा जाना पड़ेगा। जब डॉक्टर से मीडिया ने रेबीज न होने की वजह पूछी, तो डॉक्टर ने स्टाफ को आवाज लगाकर पूछा, ‘रेबीज का इंजेक्शन है क्या? इसके बाद नर्स ने कहा कि कुछ इंजेक्शन रखे हैं। इसके बाद सुषमा राय को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

रेबीज इंजेक्शन की भारी कमी

जांच में सामने आया है कि न सिर्फ मांडू बल्कि आसपास के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में भी रेबीज इंजेक्शन की भारी कमी है। लंबे समय से टीके की आपूर्ति बाधित है और किसी स्तर पर इसकी रिपोर्टिंग नहीं की गई। घटना की जानकारी जैसे ही धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को समाचार माध्यमों से हुई, उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। इंदौर से आई जांच टीम ने मांडू उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और पाया कि प्रभारी डॉ. चांदनी डाबरोलिया की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई है। इसके आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

धार कलेक्टर क्या बोले

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा की सभी शासकीय चिकित्सा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। आम नागरिकों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा तुरंत उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डेप्युटी सीएम तक पहुंचा मामला

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस मामले पर कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को रेबीज सहित अन्य आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धार जिले के मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने की घटना पर संज्ञान लिया गया है। दोषी पर कार्रवाई की गई है।

कौन हैं डॉक्टर सुब्रतो दास?

डॉ. सुब्रतो दास को देश का प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान प्राप्त है। वे ‘लाइफ लाइन’ संस्था के सीईओ हैं। 1999 में अपनी पत्नी के साथ हाईवे पर यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में उन्हें खुद 6 घंटे तक इलाज नहीं मिल पाया था। उसी अनुभव के बाद उन्होंने यह संकल्प लिया कि देश में हर व्यक्ति को समय पर आपातकालीन इलाज मिले। तब से लेकर अब तक वे समाज में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। उनकी पत्नी सुषमा राय भी इस कार्य में सक्रिय सहयोगी हैं। उनके परिवार को ‘हाईवे का मसीहा’ कहा जाता है। भारत में 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू करवाने में भी उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाई है।

आकाश सिकरवार

लेखक के बारे मेंआकाश सिकरवारनवभारत टाइम्स डिजिटल के लिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की खबरों पर नज़र रखता हूं. इससे पहले पंजाब केसरी, हिंदुस्थान समाचार और सारांश टाइम्स में बतौर सब एडिटर काम कर चुका हूं. किताबें पढ़ता हूं, घूमता हूं और सीखने में यकीन रखता हूं.… और पढ़ें