Last Updated:
Motihari Crime News: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या का मामले से अभी पर्दा भी नहीं उठ पाया कि मोतिहारी के शिकारगंज में किराना व्यवसायी की गला रेतकर हत्या ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी. देर रात शिकारगंज…और पढ़ें
मोतिहारी में व्यवसायी की हत्या.
शिकारगंज के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. यह हत्याकांड बिहार में बढ़ते अपराधों की एक और कड़ी है. बता दें कि हाल ही में पटना में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद विपक्ष ने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला था. अब मोतिहारी में विश्वनाथ शाह की हत्या ने इन सवालों को और गहरा कर दिया.
बिहार में व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय लोग और व्यापारी समुदाय इस घटना से खौफजदा हैं और सरकार के सुशासन के दावों पर अविश्वास जता रहे हैं. बता दें कि मोतिहारी में हाल के महीनों में अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं जिनमें संपत्ति विवाद और प्रेम प्रसंग से जुड़ी हत्याएं शामिल हैं. पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम गठित करने का दावा किया है, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं अपराधियों के बुलंद हौसलों को बताती है. विश्वनाथ शाह की हत्या ने एक बार फिर बिहार में व्यापारियों की सुरक्षा और पुलिस का अपराधियों पर प्रभाव को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

