WWE में मेकअप और कॉस्ट्यूम कहानी कहने के जरूरी अंग हैं। कई सुपरस्टार्स के लिए, उनका लुक उनके मूव्स जितना ही खास है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही तीन रेसलर्स के बारे में जिन्हें मास्क के बिना पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

1. स्टिंग
स्टिंग ने द क्रो से प्रेरणा लेकर अपने चेहरे पर काले और सफेद रंग का पेंट लगाया। पहले वो चटकीले रंग इस्तेमाल करते थे, लेकिन बाद में उनका डार्क लुक बहुत मशहूर हो गया। वो शायद ही कभी बिना पेंट के दिखाई दिए। स्टिंग के बारे में कहा गया है कि ‘उन्होंने काले और सफेद रंग के फेस पेंट से खुद को नया रूप दिया, जो द क्रो से प्रेरित था। वह शायद ही कभी बिना पेंट के दिखाई दिए।
जॉन सीना ने अपने दिमाग से बचाई अपनी चैंपियनशिप, सरेआम दिया धोखा
2. केन
केन अपनी लंबी कद-काठी और डरावनी छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लाल रंग की पोशाक और डरावने मास्क से अपनी शुरुआत की। उनका मास्क उनकी कहानी का अहम हिस्सा बन गया। कहा जाता है कि मास्क ने एक दुखद आग से हुए जलने के निशान को छुपाया था। केन को बिना मास्क के पहचान पाना काफी मुश्किल काम है।
3. रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो एक हाई-फ्लायर हैं और दशकों से फैंस के पसंदीदा रहे हैं। उनके रंगीन मास्क और शानदार कपड़े उनकी पहचान का हिस्सा थे। रे मिस्टीरियो ने बहुत कम मौकों पर अपने मास्क को उतारा है। रे मिस्टीरियो ने WWE में मास्क कल्चर को काफी बढ़वा दिया। जिसे आगे चलकर कई रेसलर्स ने अपनाया। फैंस को भी यह लुक काफी पसंद आता रहा है।


