Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Russia Pakistan Road Rail Route,पाकिस्तान तक रोड और रेल मार्ग बनाएगा भारत का दोस्‍त रूस, मध्य एशिया को जोड़ने के लिए चीन में तैयार हुआ बड़ा प्लान, जानें – russia and pakistan vows to create road and rail link via central asia plan made in china during sco summit
Hindi News

Russia Pakistan Road Rail Route,पाकिस्तान तक रोड और रेल मार्ग बनाएगा भारत का दोस्‍त रूस, मध्य एशिया को जोड़ने के लिए चीन में तैयार हुआ बड़ा प्लान, जानें – russia and pakistan vows to create road and rail link via central asia plan made in china during sco summit

HawkNewsBy HawkNewsJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

रूस मध्य एशिया के माध्यम से पाकिस्तान तक रेल और सड़क नेटवर्क विकसित करने की योजना बना रहा है। दोनों देशों ने क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत परिवहन नेटवर्क स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है।

russia pakistan rail and road link
रूस की पाकिस्तान तक रोड और रेल मार्ग बनाने की तैयारी
इस्लामाबाद: रूस और पाकिस्तान के बीच दोस्ती गहरी दोस्ती होती जा रही है। खबर है कि रूस मध्य एशिया से होते हुए पाकिस्तान तक रेल और सड़क नेटवर्क विकसित करने की तैयारी में है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों ने संपर्क स्थापित करने के लिए मजबूत रेल और सड़क नेटवर्क स्थापित करने पर सहमति जाहिर की है। क्षेत्रीय संपर्क को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विकास में मध्य एशिया के भूमि से घिरे (लैंड लॉक्ड) देशों को अरब सागर और हिंद महासागर तक सीधी पहुंच मिलेगी। रूस और पाकिस्तान के बीच इस दोस्ती को स्थापित करने में भारत के प्रतिद्वंद्वी चीन ने अहम भूमिका निभाई है।

चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन के मंत्रीस्तरीय सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के केंद्रीय संचार मंत्री अब्दुल अलीम खान और रूसी संघ के परिवहन उप मंत्री एंड्री सर्गेयेविच निकितिन के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह अहम समझौता हुआ है। इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक एकीकरण को आसान बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने पर जोर दिया। इस पहल का उद्येश्य रूस और मध्य एशिया तक फैले ट्रेड कॉरिडोर और रसद मार्गों को बढ़ाकर पाकिस्तान तक पहुंचाना है।

मध्य एशिया तक पहुंचना चाहता है पाकिस्तान

पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री खान ने कहा कि देश अपने परिवहन बुनियादी ढांचे का डिजिटलीकरण कर रहा है। इसके साथ ही बैरियर फ्री मोटरवे, ई-टैगिंग और बड़े पैमाने पर सीसीटीवी निगरानी शुरू कर रहा है। पाकिस्तान के ये सुधार क्षेत्रीय संपर्क और सीमा पार व्यापार को अनुकूलित करने के पाकिस्तान के व्यापक लक्ष्य का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान लंबे समय से मध्य एशिया में पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी दाल नहीं गल रही है। जबकि भारत के इस क्षेत्र के देशों के साथ पहले से ही गहरे संबंध हैं। ऐसे में पाकिस्तान भारत के दोस्त रूस की मदद से इस क्षेत्र में पहुंचने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की राह में सबसे बड़ी बाधा अफगानिस्तान है, जहां के तालिबान शासन से उसका इस समय 36 का आंकड़ा है। वहीं, रूस और तालिबान के रिश्ते तेजी से सुधरे हैं। गुरुवार को रूस ने तालिबान सरकार को मान्यता दी है और ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है।

विवेक सिंह

लेखक के बारे मेंविवेक सिंहउत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद से ताल्लुक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई के बाद अमर उजाला डिजिटल के साथ करियर की शुरुआत की. अमर उजाला के बाद न्यूज 18 यूपी/उत्तराखंड, आवाज न्यूज वीडियो एप, वन इंडिया और एबीपी न्यूज डिजिटल में काम किया. वर्तमान में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हूं. देश की राजनीति पर भी लिखने में रुचि है.… और पढ़ें