Last Updated:
Rajasthan News : राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में फर्जी तरीके से सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग करने के कारण चर्चाओं में आई फर्जी सब इंस्पेक्टर मोना बुगालिया आखिरकार पुलिस के शिकंजे में फंस गई है। मोना बुगालिया …और पढ़ें
मोना बुगालिया का असली नाम मूली देवी है.
हाइलाइट्स
- मोना बुगालिया सीकर से गिरफ्तार हुई.
- फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर RPA में ट्रेनिंग कर रही थी.
- मोना के ठिकाने से तीन वर्दी और सात लाख रुपये मिले.
जयपुर. राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली चालबाज मोना बुगालिया पुलिस के शिकंजे में आ गई है. पुलिस ने उसे सीकर से पकड़ा है. वह वहां किराये का मकान लेकर रह रही थी. वह काफी समय से वहीं पर फरारी काट रही थी. मोना लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी. मोना की चालबाजियां देखकर पुलिस भी हैरान है. वह कितनी शातिर लड़की है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने पूरे पुलिस सिस्टम को ही गच्चा दे डाला.
पुलिस के अनुसार मोना बुगालिया फर्जी तरीके से सब इंस्पेक्टर बनकर RPA में ट्रेनिंग करती रही थी. वह RPA में SI बैच संख्या 48 के साथ सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग कर रही थी. लेकिन एक दिन मोना का राज खुल गया. ट्रेनिंग कर रहे कुछ ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स को उस पर शक हुआ तो उन्होंने अधिकारियों को इस बारे जानकारी दी. मोना बुगालिया उर्फ मूली देवी की कारस्तानी का पर्दाफाश होते ही वह फरार हो गई थी. इस पर उसके खिलाफ सितंबर 2023 में जयपुर के शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी. लेकिन पकड़ी नहीं गई.

