Last Updated:
Rajiv Gandhi Death Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 में हत्या कर दी गई थी. राजीव गांधी को देश में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर याद किया जाता है.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में हत्या कर दी गई थी.
हाइलाइट्स
- राजीव गांधी की 21 मई 1991 में तमिलनाडु में हत्या कर दी गई थी
- पूर्व प्रधानमंत्री को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने का दिया जाता है श्रेय
- पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी और खरगे तक ने दी श्रद्धांजलि
Rajiv Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (21 मई 2025) 34वीं पुण्यतिथि है. राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है. राजीव गांधी की हत्या तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई 1991 में कर दी गई थी. वे मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए देश के प्रधानमंत्री बने थे. राजीव गांधी देश की और सेवा कर पाते इससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई. उनकी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सचिन पायलट समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं’
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘राजीव गांधी- भारत के एक महान सपूत ने लाखों भारतीयों में आशा की किरण जगाई. उनके दूरदर्शी और साहसी हस्तक्षेप ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इनमें मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति का नेतृत्व करना, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम लागू करना, निरंतर शांति समझौते सुनिश्चित करना, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित नई शिक्षा नीति पेश करना शामिल है. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनके बलिदान दिवस पर हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि.’
पीएम मोदी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है.
हमारे लिए प्रेरणास्रोत- सिचन पायलट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि. राजीव गांधी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और भारत के लिए शहीद हो गए.’ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के ‘बलिदान दिवस’ पर मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने नेतृत्व और आधुनिक सोच से देश को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान कर दिशा दी. उनके निर्णयों ने भारत को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया. उनका योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृति हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगी.’
Rajiv Gandhi — a great son of India, inspired hope among millions of Indians.
His visionary and courageous interventions were instrumental in preparing India for the challenges and opportunities of the 21st Century.
These include lowering the voting age to 18, strengthening… pic.twitter.com/GHijM7eimu
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 21, 2025

