Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Who Is Colonel Bikumalla Santosh Babu: सलमान खान फिल्ममेकर अपूर्व लाखिया के साथ गलवान घाटी संघर्ष पर फिल्म बना रहे हैं। इस साल जुलाई में इसकी शूटिंग शुरू होगी। सलमान अपने करियर में पहली बार आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म को बड़े स्टूडियो की तलाश थी। जो अब पूरी हो गई है। खबरें हैं कि सलमान और अपूर्व की इस फिल्म से जियो स्टूडियो ने हाथ मिलाया है।
फिलहाल इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं हुआ है। फिल्म राइटर शिव अरूर और राहुल सिंह की नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड है। इस बुक का चैप्टर शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की गाथा पर आधारित है। सलमान उन्हीं का किरदार निभाते नजर आएंगे। कौन हैं कर्नल बी संतोष बाबू, हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से समझाते हैं।

शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म जुलाई 2025 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। यह सलमान खान की अगली फिल्म होगी। सलमान का मानना है कि यह एक शानदार स्क्रिप्ट है। कहानी में बड़े पर्दे पर आने का अनुभव देने की गुंजाइश है। अपूर्व इन दिनों लद्दाख में लोकेशन की रेकी पर हैं। फिल्म के दूसरी कैरेक्टर्स के लिए कास्टिंग की प्रोसेस जल्द ही शुरू होगी। यह 2 रातों की कहानी है।
-

जुलाई में शुरू होगी सलमान खान की नई फिल्म की शूटिंग, पहली बार ऐसे रोल में आएंगे नजर, फैंस की मुराद हुई पूरी
-

Raid 2 BO Collection: टॉम क्रूज भी नहीं कर पाए अजय का ‘मिशन इम्पॉसिबल’, 150 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म
-

‘गुटखा बेचेंगे, पर पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं बोलेंगे’, अभिजीत भट्टाचार्य का चौंकाने वाला बयान, मचा हंगामा
-

सलमान खान अपनाएंगे ‘फ्रंट एंड फीस मॉडल’, नुकसान से बचने का तरीका खोजा, जानिए कैसे होगा भाईजान को फायदा?
-

Raid 2 BO Collection: ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी टक्कर, 150 करोड़ क्लब में पहुंचना होगा मुश्किल?
-

मिशन इंपॉसिबल सीरीज की आखिरी फिल्म हुई रिलीज, बजट और जाने फिल्म की खासियत, निकल जाएंगे आंसू
-

Miss World 2025: कौन थीं दुनिया की पहली मिस वर्ल्ड? जानें कब और कैसे शुरू हुआ ये ब्यूटी कॉम्पिटिशन
-

Mithun Chakraborty Net Worth: आलीशान बंगले और लग्जरी होटल्स के मालिक हैं मिथुन, जानिए नेटवर्थ और कार कलेक्शन
-

MI 8 BO Collection: टॉम क्रूज का पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कहर, अक्षय और सनी देओल की फिल्मों को छोड़ा पीछे
-

मिथुन चक्रवर्ती की प्रॉपर्टी पर चलेगा BMC बुल्डोजर, अवैध निर्माण का आरोप, लीगल नोटिस जारी कर मांगा जवाब
-

बुरी खबर! ‘हेरा फेरी 3’ में नहीं दिखेंगे बाबू भइया, परेश रावल ने किया कंफर्म, छोड़ने की असली वजह बताई
-

‘कान’, ‘कैन’ और ‘कांस’, आखिर क्या है सही उच्चारण? कब और क्यों हुई फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत, जानिए सबकुछ

