India
oi-Vishwanath Saini
Jyoti Malhotra Priyanka Senapati YouTuber: हरियाणा के हिसार में चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद अब जांच की आंच ओडिशा तक पहुंच गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और ओडिशा के पुरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की गई है।
ज्योति मल्होत्रा, जो व्लॉग्स और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जानी जाती थी, पर भारतीय सेना और रणनीतिक ठिकानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है। महीनों की निगरानी और सबूतों के आधार पर उसे छह अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी एक साइबर-जासूसी नेटवर्क के पर्दाफाश की ओर इशारा करती है, जिसमें सोशल मीडिया और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra Case: ट्रैवल व्लॉगर बनने से पहले थी स्कूल टीचर, जल्दी अमीर बनने की थी सनक
मीडिया की खबरों के अनुसार, सितंबर 2024 में ज्योति ने ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर और आसपास के सरकारी परिसरों का दौरा किया था। इस दौरान उसने इन स्थानों की तस्वीरें और वीडियो बनाए, जिन्हें लेकर संदेह है कि ये डेटा डिजिटल माध्यम से पाकिस्तान में मौजूद एजेंटों तक पहुंचाया गया। इसी यात्रा के दौरान उसके पुरी की स्थानीय यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से संपर्क में होने की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि दोनों के बीच पेशेवर या व्यक्तिगत स्तर पर कोई संबंध रहा है। इसी संदर्भ में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने पुरी पुलिस के साथ मिलकर प्रियंका से पूछताछ की।
Priyanka Senapati Instagram: प्रियंका सेनापति की सफाई
जांच के दायरे में आने के बाद प्रियंका सेनापति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, “ज्योति मेरी सिर्फ एक यूट्यूब सहयोगी थी। उसके किसी भी गैरकानूनी काम की मुझे कोई जानकारी नहीं थी। अगर मुझे पता होता कि वह दुश्मन देश के लिए जासूसी कर रही है, तो मैं कभी उससे संपर्क नहीं रखती।” उन्होंने आगे कहा कि उनका रिश्ता ज्योति से केवल पेशेवर स्तर पर था और वे व्यक्तिगत रूप से इस खबर से स्तब्ध हैं। प्रियंका ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात भी कही।
यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra Jasoos Row: ‘हां गई थी ज्योति पाकिस्तान’, यूट्यूबर के पिता का बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा?
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, निगरानी तेज
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर समेत कई पर्यटन स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है, जहां विदेशी नागरिक या संदिग्ध लोग बेरोकटोक घूमते हैं। खासतौर से उन कंटेंट क्रिएटर्स पर नजर रखी जा रही है, जो ड्रोन, DSLR और प्रोफेशनल कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थानों की रिकॉर्डिंग करते हैं।
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला एक नए तरह के खतरे की ओर इशारा करता है, जिसमें साइबर एजेंट सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, “अब जासूस बॉर्डर पार से नहीं आते, बल्कि वे हमारे मोबाइल और स्क्रीन के पीछे छिपे होते हैं।”
जांच एजेंसियों को संदेह है कि यह मामला एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसकी कड़ियाँ हरियाणा से लेकर ओडिशा तक फैली हैं। यदि प्रियंका सेनापति तक किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी पहुंची या साझा की गई साबित होता है, तो आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं। फिलहाल दोनों यूट्यूबर्स के बीच की बातचीत, सोशल मीडिया पर हुई इंटरैक्शन और डेटा शेयरिंग की गहन जांच जारी है।
-

HBSE Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी, पास प्रतिशत पिछले साल से कम, देखें डिटेल
-

मरियम नवाज से मुलाकात, 2 महीने में पाक-चीन की यात्रा, ज्योति मल्होत्रा पर क्यों हुआ शक, 5 प्वाइंट में समझे
-

कौन है पाकिस्तानी दूतावास का अफसर दानिश? जिसने ज्योति मल्होत्रा को बनाया मोहरा! अब खुली जासूसी कांड की परतें!
-

Jyoti Malhotra Case: ट्रैवल व्लॉगर बनने से पहले थी स्कूल टीचर, जल्दी अमीर बनने की थी सनक
-

‘पाकिस्तानी जासूस’ ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब से हर महीने कितना कमा लेती है? संपत्ति को लेकर अब हो रहा बवाल
-

Armaan Malik: क्या मुसलमान हैं यूट्यूबर अरमान मलिक? जान से मारने की धमकी के बाद क्यों उठ रही है धर्म पर बात?
-

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल के यात्रियों का सफर होगा आसान, इस महीने ही खुल जाएगा ये ट्रेन रूट
-

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा CBSE रिजल्ट आने के बाद हुए ट्रोल! क्या 12वीं की परीक्षा में हो गए हैं फेल?
-

कौन है फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिसे पाकिस्तान, ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
-

IAS vs RAS Rajasthan: कौन हैं SDM प्रभजोत गिल, जिन्होंने जैसलमेर कलेक्टर की शिकायत की? 3 बार पास की RPSC
-

Video: ‘रात 2:30 बजे आसिम मुनीर कॉल कर बोला हमारे कई एयरबेस बर्बाद’, शहबाज शरीफ ने कबूल ही लिया सबसे बड़ा सच
-

हरियाणा का छात्र निकला पाकिस्तानी जासूस, कौन है 25 साल का देवेंद्र सिंह? कैसे PAK सेना, ISI को देता था जानकारी

