India
oi-Pallavi Kumari
Asaduddin Owaisi News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमापार से आने वाले आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपनी लड़ाई के तहत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की है। इस भारतीय डेलिगेशन की टीम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भी शामिल किया गया है। इस डेलिगेशन टीम को लीड करने वालों में भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, जेडीयू के संजय कुमार झा, DMK के कनिमोझी करुणानिधि, कांग्रेस के शशि थरूर, NCP (SP) की सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे शामिल हैं। हर टीम के अंदर 5 सांसद होंगे, असदुद्दीन ओवैसी बैजयंत पांडा की टीम का हिस्सा हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ ‘टीम इंडिया’ के डेलिगेशन में शामिल होने पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने खुशी जाहिर की है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”हम भारत सरकार और अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, हम उन देशों में जाकर बताएंगे कि कैसे हमारी बेटियां विधवा हो रही हैं, हमारे बच्चे अनाथ हो रहे हैं और कैसे पाकिस्तान हमारे देश को अस्थिर करना चाहता है।” ओवैसी ने कहा, ”मैं जिस ग्रुप में उनका हूं, उसका नेतृत्व मेरे अच्छे दोस्त बैजयंत जय पांडा करेंगे।”

#WATCH | Hyderabad, Telangana | AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, “We are representing the government of India and our country… We are going to those countries to tell how our daughters are getting widowed, our children are being orphaned, and how Pakistan wants to destabilise… https://t.co/TngTjjx51Z pic.twitter.com/UIN5isjU72
— ANI (@ANI) May 17, 2025 “>
असदुद्दीन ओवैसी बोले- पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को प्रमोट करता है
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,
”पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को प्रमोट करता है, ये बात हमें पूरी दुनिया को बतानी है। यह किसी पार्टी से जुड़ा मामला नहीं है। विदेश जाने से पहले हम एक बैठक भी करेंगे। यह एक बहुत बड़ा काम है। मैं इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।”
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा,
”हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगर भारत में अस्थिरता होती है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा, यह कभी न भूलें कि सीमा पार से गोलाबारी में 21 नागरिक भी मारे गए हैं। पुंछ में चार बच्चे मारे गए। हमारे पांच जवान शहीद हुए। हम यह सब देशों के सामने रखेंगे…हम अपनी पूरी क्षमता से भारत सरकार के विजन को पेश करेंगे।”
PTI EXCLUSIVE | Heres what AIMIM chief Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) told PTI CEO & Editor-in-Chief Vijay Joshi when asked about Centre sending seven all-party delegations to take Indias message against terrorism to key partner nations.
“India has been a victim of… pic.twitter.com/ysSqnQZ8lR
— Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2025 “>
‘दुनिया के सामने कंधार विमान हाईजैक से पहलगाम हमले तक की कहानी रखनी होगी’
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”भारत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है। यह (पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति) मुहम्मद जिया-उल-हक के समय से शुरू हुआ था, और हमें इसके बारे में (दुनिया को) बताने की जरूरत है और साथ ही कंधार विमान हाईजैक, 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला, 2001 संसद हमले, उरी और पठानकोट की घटनाएं, रियासी और पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के बारे में भी बताना चाहिए। यह मानवता के लिए खतरा है। हमें भारत की कहानी सामने रखनी चाहिए। पाकिस्तान खुद को एक इस्लामिक देश के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारत में भी लगभग 20 करोड़ मुसलमान हैं। हमें इसके बारे में (दुनिया को) बताने की जरूरत है।”
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय डेलिगेशन को लेकर जानें हर जानकारी?
🔴 संसदीय कार्य मंत्रालय ने भारतीय डेलिगेशन को लीड करने के लिए सात सांसदों के नाम बताए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस से शशि थरूर, जदयू के संजय कुमार झा, शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे, DMK के कनिमोझी करुणानिधि और NCP (SP) की सुप्रिया सुले का नाम है। इन सात सांसदों की टीम में पांच-पांच सांसद होंगे।
🔴 इन 7 सांसदों के नेतृत्व में पूरी टीम 23 या 24 मई को भारत से रवाना होंगे। उसके बाद लगभग 10 दिनों तक दुनिया के हर छोटे बड़े देश, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों में जाएंगे। वहां जाकर ये सांसद ऑपरेशन सिंदूर क्यों किया, सीमापार आतंकवाद से भारत कितना परेशान है, आतंकवाद के खिलाफ भारत का दृष्टिकोण क्या है…इन सभी बातों की जानकारी दी जाएगी।
🔴 रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों का डेलिगेशन अमेरिका, ब्रिटेन, कतर, UAE और दक्षिण अफ्रीका जा सकते हैं। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से किस-किस देश में जाना है…इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
-

भारतीय डेलिगेशन में थरूर के नाम पर क्यों हो रहा विवाद? BJP बोली- क्यों नहीं दिया नाम, कांग्रेस ने दिया ये जवाब
-

कौन है फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिसे पाकिस्तान, ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
-

हरियाणा का छात्र निकला पाकिस्तानी जासूस, कौन है 25 साल का देवेंद्र सिंह? कैसे PAK सेना, ISI को देता था जानकारी
-

Operation Sindoor: पाकिस्तान की पोल खोलने को तैयार ‘इंडिया की टीम’, ओवैसी को जगह नहीं, ये करेंगे लीड!
-

India Pakistan Update: पाकिस्तान में भारत ने कितनी तबाही मचाई, न्यूयॉर्क टाइम्स ने जारी किए सैटेलाइट फोटो
-

Tulbul Barrage पर गरमाई सियासत, उमर अब्दुल्ला पर भड़की महबूबा ने कहा, ‘पानी को हथियार न बनाएं’
-

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज बनेंगे शशि थरूर, कश्मीर और आतंकवाद पर पाक के खिलाफ खोला मोर्चा
-

Pakistan Radiation Leak: IAEA ने पाक के झूठ का किया खुलासा, पाकिस्तान परमाणु संयंत्र से नहीं हुआ रेडिएशन रिसाव
-

India Pakistan: पाकिस्तानी पीएम ने भारत को माना एशिया का बॉस, देखते रह गए असीम मुनीर, क्या है मामला?
-

भारत का अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक मिशन, पाक के खिलाफ वैश्विक मंच पर रखेगा अपना पक्ष
-

Donald Trump On India Pakistan: ‘मैं नहीं कहना चाहता कि सब मैंने किया’, युद्धविराम पर डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न
-

भारत-तुर्की संबंधों में तनाव के बीच सेलेबी की सेवाएं समाप्त, सुरक्षा मंजूरी रद्द होने पर कंपनी पहुँची अदालत
-

India-Pak Tension: CAIT ने किया तुर्की और अजरबैजान का व्यापारिक बहिष्कार, भारत का समर्थन न करने पर लिया फैसला
-

Video: ‘रात 2:30 बजे आसिम मुनीर कॉल कर बोला हमारे कई एयरबेस बर्बाद’, शहबाज शरीफ ने कबूल ही लिया सबसे बड़ा सच
-

India Pakistan : ‘सोने नहीं दिया गया, ब्रश करने से रोका गया’, PAK के कब्जे में BSF जवान ने कैसे काटे 20 दिन?

