India
oi-Divyansh Rastogi
PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (12 मई) की रात 8 बजे देश को संबोधित किया। यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच 51 घंटे पहले हुए युद्धविराम के बाद हो रहा है, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद लागू किया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू हुआ था, जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस ऑपरेशन में लगभग 100 आतंकवादी मारे गए थे। इसके बाद, पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। आइए जानते हैं क्या-क्या PM मोदी ने कहा?

- जब दर्द इंसान के सीने में सुलगता है, तब जवाब सिर्फ लफ्जों से नहीं दिया जाता, वह आता है बारूद की जुबान में। और यही हुआ 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान में बैठे आतंक के अड्डों को मिट्टी में मिला दिया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साफ शब्दों में कहा-‘ये मेरे लिए व्यक्तिगत पीड़ा थी।’ उन्होंने बताया कि कैसे देश ने उस दिन आतंकवाद का सबसे क्रूर चेहरा देखा, जब मासूमों को उनके परिवार के सामने गोलियों से भून दिया गया। पीएम ने ऐलान किया कि ‘हमारी बेटियों का सिंदूर छीनने वालों को अब सपनों में भी डर सताएगा’
- प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ऑपरेशन किसी राजनीतिक फायदे का हिस्सा नहीं था, बल्कि ये एक न्याय की अखंड प्रतिज्ञा थी-एक जवाब जो हर भारतीय की भावना को ज़मीन पर उतारने के लिए दिया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया गया, जिनमें IC-814 हाइजैक और पुलवामा हमले से जुड़े नाम भी शामिल हैं।
- मोदी बोले, “ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटी पर हमला किया गया है।” यह सीधा संकेत था पाकिस्तान के उन क्षेत्रों की ओर जहां दशकों से भारत के खिलाफ साजिशें रची जाती रहीं।
- प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने सेनाओं को पूरी छूट दी और सेना ने जवाब दिया-निर्दोषों की हत्या का हर हिसाब चुकता किया।”
- प्रधानमंत्री के इस भाषण से एक बात और भी साफ हो गई-भारत अब पुराने दौर का नहीं रहा। अब यहां निर्णय भावनाओं पर नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि की सोच पर होते हैं। उन्होंने कहा, “जब राष्ट्र सर्वोपरि होता है तो फैसले भी फौलादी लिए जाते हैं।”
- और ये वही फौलादी फैसला था, जिसने न सिर्फ आतंकी ठिकानों को तबाह किया, बल्कि आने वाले वक्त के लिए एक संदेश भी छोड़ा-भारत किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों की रक्षा करेगा। और हर बार जब सिंदूर पर हाथ उठेगा, जवाब आसमान से बरसेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारत की सुरक्षा स्थिति और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की संभावना है। इसके अलावा, वे पाकिस्तान को सख्त संदेश दे सकते हैं कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी, जिसमें सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई थी।
प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देश में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है और लोग सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह संदेश देशवासियों को आश्वस्त करने और एकजुटता का संदेश देने का काम करेगा।
-

India-Pakistan War: जब रावलपिंडी में बरसीं भारतीय मिसाइलें, बंकर में घुस गए थे पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर
-

पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर अपने स्टैंड से कैसे ‘हीरो’ बन गए ओवैसी, देशभक्ति देख आलोचक भी हुए मुरीद
-

India Pakistan Tension: भारत-पाक सीमा तनाव के कारण बंद हुए ये 32 हवाईअड्डे आज से खुलेंगे, देखें पूरी लिस्ट
-

दुनिया के सबसे ताकतवर टॉप-5 फाइटर जेट में एक भारतीय, आसमान में पहुंचते ही बन जाते हैं दुश्मन की मौत
-

India Pakistan Ceasefire: ‘इंडिया-पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी’, ट्रंप के दावे, भारत ने दिया ये अल्टीमेटम
-

जिस S-400 को तबाह करने की फर्जी फैला खबरें रहे पाक की मिसाइलें इसे छू भी नहीं सकती, कैसे करता है काम?
-

‘अमिताभ बच्चन बीमार हैं, उन्हें डॉक्टर दिखाओ’, भारत- PAK तनाव के बीच बिग बी पर भड़के लोग, कर दी ऐसी हालत
-

‘इंदिरा गांधी होना आसान नहीं!’, भारत-पाक तनाव के बीच कांग्रेस ने लगाए पोस्टर, 1971 में क्या हुआ था?
-

Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल भारती? जिनकी प्लानिंग से PAK की आतंकी इंडस्ट्री पर लगा फुल-स्टॉप!
-

Operation Sindoor: ‘100 आतंकी ढेर, 40 PAK सैनिक मारे, 5 भारतीय जवान शहीद’, उठा पाकिस्तान के झूठों से पर्दा
-

PAK के नापाक इरादों के आगे ढाल बनकर खड़ा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम!US की धमकी के बीच कैसे हुई ‘सुदर्शन चक्र’ डील?
-

PAK सीमा से सटे Gujarat में स्कूल-कॉलेज, बैंक से लेकर बस, एयरपोर्ट- क्या खुला, क्या बंद, जानें लेटेस्ट अपडेट
-

राजस्थान में सूरतगढ़ एयरबेस पर पाकिस्तान ने नहीं किया हमला, कर्नल सोफिया कुरैशी ने खोली पाक की पोल
-

23 वर्षीय इकलौता बेटा शहीद, फौजी मुरली नाइक की माता-पिता से आखिरी बातचीत सुनकर आप भी नहीं रोक पाओगे आंसू
-

Seema Haider News: भारत के सामने घुटनों पर पाक! सीमा हैदर की बहन गिड़गिड़ाई- ‘वापस लौट आ, कोई नहीं मारेगा’

