India
-Pallavi Kumari
32 Airports closed List Domestic Flights Shut: भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच नागरिक उड्डयन नियामक (DGCA) ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रीनगर और अमृतसर सहित देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक के लिए बंद कर दिए हैं। ये सभी 32 एयरपोर्ट्स पर 15 मई तक नागरिक उड़ान संचालन बंद रहेंगी। यानी यहां से अब आप घेरलू विमान (Domestic Flights) नहीं ले सकेंगे। ये फैसला 8-9 मई की दरमियानी रात लिया गया है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने एयरमैन को नोटिस (एनओटीएएम) जारी कर सूचना दे दी है। नोटिस में बताया गया है कि उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है। DGCA ने कहा यह बंद “9 मई, 2025 से 15 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा।”

32 Airports closed List: देखें कौन-कौन से 32 एयरपोर्ट किए गए बंद
- 1. अधमपुर (आदमपुर हवाई अड्डा)
- 2. अंबाला
- 3. अमृतसर
- 4. अवंतीपुर
- 5. बठिंडा
- 6. भुज
- 7. बीकानेर
- 8. चंडीगढ़
- 9. हलवारा
- 10. हिंडन
- 11. जम्मू
- 12.जैसलमेर
- 13. जामनगर
- 14. जोधपुर
- 15. कांडला
- 16. कांगड़ा (गग्गल)
- 17. केशोद
- 18. किशनगढ़
- 19. कुल्लू मनाली (भुंतर)
- 20. लेह
- 21. लुधियाना
- 22. मुंद्रा
- 23. नलिया
- 24. पठानकोट
- 25. पटियाला
- 26. पोरबंदर
- 27. राजकोट (हीरासर)
- 28. सरसावा
- 29. शिमला
- 30. श्रीनगर
- 31.थोईस
- 32.उत्तरलाई

Air travel advisory: डीजीसीए ने यात्रियों के लिए क्या-क्या कहा?
डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने बताया कि दिल्ली और मुंबई फ्लाइट जोन में 25 एयर ट्रैफिक रूट्स को “ऑपरेशनल कारणों” से बंद किया गया है। ये रूट 14 मई रात 11:59 यूटीसी तक बंद रहेंगे। इससे एयरलाइंस को वैकल्पिक रास्तों से उड़ानें संचालित करने की सलाह दी गई है।
यह बंद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित एटीसी (Air Traffic Control) की निगरानी में की जा रही है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।
डीजीसीए ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे, यात्रा करने से पहले अपने एयरलाइंस से संपर्क करें। हालांकि देश के बड़े एयरपोर्ट्स खुले हैं। लेकिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यात्रियों के सामनों की क्रॉस चेकिंग की जा रही है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विमान के समय से कम से कम तीन घंटा पहले एयरपोर्ट पर पहुंचे।
-

बारामूला से भुज तक, 26 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, भारतीय सेना ने सब मार गिराए, क्या हैं ताजा हालात
-

भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर: क्या बढ़ सकता है परमाणु हमले का खतरा?
-

Operation Sindoor Highlights: ‘भारत ने पाक के हर हमले का दिया करारा जवाब’, जानें प्रेस ब्रीफिंग की मुख्य बातें
-

पूंछ से कठुआ तक, जम्मू के इन 5 जिलों में जारी है लोगों का सुरक्षित निकालने का अभियान, क्या है स्थिति
-

Indo-Pak tension: ‘भारत-पाकिस्तान में तनाव जल्द-जल्द से खत्म होना चाहिए’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
-

Explainer: इजरायल और अमेरिका की तरह मारता है आज का भारत, कैसे बदला जंग का तरीका
-

PAK ने जम्मू एयरपोर्ट के अलावा इन जगहों को भी बनाया निशाना, S-400 ने मार गिराई 8 मिसाइल व F-16 जेट
-

जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान का रॉकेट हमला, सतवारी कैंट और सांबा सेक्टर में भी भारी गोलाबारी
-

Balochistan: ‘आजाद हुआ बलूचिस्तान’ UN में मान्यता के लिए लिखा लैटर, दिल्ली में बनेगा दूतावास!
-

Fact Check: पाकिस्तान फौज का बड़ा झूठ बेनकाब, 2011 में मारे गए आतंकवादियों को बताया भारतीय सैनिक
-

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा संघर्ष तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सताने लगी ये बड़ी चिंता
-

MP News: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड, पुलिस की छुट्टियां रद्द, इंदौर में धारा 163 के तहत सभी आयोजन रद्द
-

Pak Fake News: पाक का दावा- 5 फाइटर जेट गिराए, सच्चाई में खुली पोल और झूठे निकले ‘शरीफ मियां’
-

India Pakistan War: पाकिस्तान के निशाने पर क्यों आए राजस्थान के नाल, फलोदी व उत्तर लाई कस्बे?
-

Fact Check: ब्रह्मोस मिसाइल से घबराया पाकिस्तान, एएस कुमार को DRDO वैज्ञानिक बताकर फर्जी लेटर करवाया वायरल

