India
oi-Bhavna Pandey
India Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को खाक में मिला दिया है। मौलाना मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के कैंपों और ठिकानों पर हवाई हमले कर तबाह कर दिया है। अचानक किए गए हमले में कई आतंकी और उनके गुर्गों की मौत हो गई।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई स्ट्राइक के बाद पीओके और पाकिस्तान में मची तबाही के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी सेना का इस हमले के बाद खुली छूट दे दी है और इमरजेंसी लागू कर दी है। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध का खतरा और बढ़ गया है। हालांकि भारत ने हर मोर्चे से निपटने के लिए तैयारी कर दी है लेकिन खुदा ना खास्ता अगर युद्ध हुआ तो भारत के किन राज्यों को सबसे अधिक खतरा होगा?

भारत-पाक से जुड़ी सीमाओं वाले क्षेत्रों को खतरा
भारत-पाकिस्तान के बीच अगर युद्ध छिड़ जाता हैं तो पाकिस्तान ही नहीं भारत के भी उन राज्यों और क्षेत्रों को सबसे अधिक खतरा उत्पन्न हो जाएगा जिनकी सरहद दुश्मन देश पाकिस्तान से जुड़ी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर हमले के दुश्मन देश पाकिस्तान भारत से जुड़ी सीमाओं के इलाकों पर को निशाना बना सकता है।
सीमावर्ती क्षेत्रों पर बढ़ाई गई निगरानी और सर्तकता
इसीलिए भारत ने पाकिस्तान से जुड़ी सभी सीमाओं पर सेना ने चौकसी और बढ़ा दी है और देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में हैं। इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह ने 7 मई को सीमावर्ती क्षेत्रों पर निगरानी और सर्तकता बढ़ाने का आदेश दिया है।
जंग हुई तो इन चार राज्यों में रहेगा सबसे अधिक खतरा!
भारत की चार राज्यों की सीमाएं पाकिस्तान से जुड़ी हुई है। ये राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान और गुजरात है। ये वो राज्य है जिनकी सीमाओं से जुड़े क्षेत्रों और जिलों में जमीनी युद्ध होने पर सबसे अधिक खतरा होगा। हालांकि भारतीय सेना के जवान हर मौसम में मुसीबतें झेलते हुए मुस्तैदी से रात दिन हमारी सरहदों की सुरक्षा कर रहे हैं। कोई भी अनहोनी ये होने नहीं देंगे।
कब हुआ था भारत पाकिस्तान सीमा का विभाजन?
04 जुलाई 1947 में भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ था। बिट्रिश संसद में हुए इस बंटवारे पर मुहर लगाने के बाद भारत दो हिस्सों भाारत-पाकिस्तान में बंट गया था जिसके बाद पाकिस्तान अलग इस्लामिक देश बना। भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे के समय दोनों देशों के बीच 3310 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा खींची गई। जिसको रेडक्लिक रेखा नाम दिया गया। ये ही रेडक्लिक रेखा भारत के चार राज्यों जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और पंजाब से गुजरती है।
जम्मू-कश्मीर लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC)
जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) जो भारत पकिस्तान के बीच एक वास्तविक नियंत्रण रेखा है। लाइन ऑफ कंट्रोल की कुल लंबाई लगभग 740 किलोमीटर है। ये जम्मू कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के बीच फैली हुई है।
गुजरात अंतरराष्ट्रीय सीमा IB
गुजरात की पाकिस्तान से लगी सीमा “अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border-IB) कहा जाता है। यह सीमा लगभग 512 किमी लंबी है। इसमें कई संवेदनशील और सामरिक महत्व के क्षेत्र ( भुज, लाखपत, नरकोट, और कच्छ का रण) आते हैं। इसमें सर क्रीक एक विवादित क्षेत्र है।
राजस्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा IB
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान की सीमा को अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border – IB) के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से राजस्थान से जुड़े इस क्षेत्र की लगभग 1,070 किलोमीटर है जो राजस्थान के चार राज्यों से होकर गुजरती है। सीमा से जुड़े राजस्थान के जिले श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर हैं। इस क्षेत्र में बड़ा क्षेत्र मरुस्थ और रेत से भरे टीले वाले क्षेत्र होते हैं। हालांकि सूखे और गर्मी के कारण यहां कम ही आबादी है।
-

पंजाब बॉर्डर से पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट, कौन है हुसैन, जो रात को भारत में घुसना चाह रहा था?
-

भारत के हवाई हमले से बौखलाया पाकिस्तान, मरियम भी घबराईं, पंजाब में इमरजेंसी का ऐलान, PAK आर्मी को खुली छूट
-

Operation Sindoor में Osama Bin Laden के चंदे से बना टैरर कैंप तहस-नहस, आतंकियों के लिए बेहद खास थी ये जगह
-

Bengaluru में कहां होगी मॉक ड्रिल? राजधानी के अलावा कर्नाटक के केवल इन दो शहरों में क्यों हो रही
-

Operation Sindoor: वो 10 भारतीय शहर, जिनको टारगेट बना सकता है पाकिस्तान, समझें इनका रणनीतिक महत्व
-

Maulana Ghazi: इस्लामाबाद में मौलाना ने पूछा- हिन्दुस्तान से जंग होगी तो कौन-कौन देगा साथ, किसी ने नहीं उठाया
-

भारत की एयर स्ट्राइक से खौफ में आया PAK, आधी रात को पाकिस्तान ने कर डाले ये बड़े बदलाव
-

Woman Fighter Pilot: पाकिस्तान से जंग की आहट के बीच 29 साल की महिला पायलट को मिली राफेल की कमान
-

बगलिहार और किशनगंगा डैम से पाकिस्तान को नहीं मिलेगा पानी, भारत ने पानी की आपूर्ति पर कसा शिकंजा!
-

MP News: एयर स्ट्राइक पर सीएम मोहन यादव का बयान: “ये न्याय है, अब आतंकियों के चेहरे पर खौफ दिखना चाहिए”
-

भारत के स्वदेशी युद्ध विमान और मिसाइल पाकिस्तान के लिए काल, पलक झपकते ही कर देंगे तबाह
-

Operation Sindoor: भारत की मार से पाकिस्तान का शेयर मार्केट क्रैश, मच गया हाहाकार

