ट्रंप भी जता चुके हैं निराशा
रूस के युद्धविराम के इस फैसले को लेकर यूक्रेन भी मान लेता है तो यह यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद पहला पूर्ण युद्धविराम होगा। हालांकि यह युद्धविराम अस्थायी है। दोनों देश इससे पहले आंशिक ईस्टर युद्धविराम पर सहमत हुए थे लेकिन दोनों पक्षों ने इस दौरान एक-दूसरे पर युद्धविराम के उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
इस बीच वाइट हाउस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन में स्थायी युद्धविराम चाहते हैं। वह रूस और यूक्रेन दोनों के नेताओं से निराश हैं। व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि वह संघर्ष के कारणों को दूर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ काम करने को तैयार हैं। रूस ने यूक्रेन से नाटों में शामिल ना होने का भरोसा और सेना सीमित करने जैसी मांग की हैं।
अमेरिका की यूक्रेन में शांति समझौते की कोशिशें सफल नहीं हो पाई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार इस मुद्दे पर सक्रियता दिखाई है लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल सकी है। अमेरिका ने 30 दिन का एक युद्धविराम प्रस्ताव तैयार किया था। यूक्रेन ने इसे मान लिया था लेकिन रूस ने अमेरिका के 30 दिनों के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।