India
oi-Pallavi Kumari
Weather forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों में भारत के अधिकांश भागों में मौसम बदलने की संभावना है, तापमान में उतार-चढ़ाव, गर्म हवाएं, गर्म रातें और आर्द्रता कुछ क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि पूर्व और मध्य भारत में तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के राज्यों में शनिवार 26 अप्रैल को लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगी।


