Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड के इन फर्जी वेबसाइटों से न चेक करें रिजल्ट, लास्ट मिनट में होगी दिक्कत – up board result 2025 upmsp 10th high school toppers list marksheet direct link upresults nic in
Hindi News

UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड के इन फर्जी वेबसाइटों से न चेक करें रिजल्ट, लास्ट मिनट में होगी दिक्कत – up board result 2025 upmsp 10th high school toppers list marksheet direct link upresults nic in

HawkNewsBy HawkNewsApril 25, 2025No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा सीधे इस लिंक https://upmsp.edu.in/ के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54.37 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 27.32 लाख छात्र हाईस्कूल (10वीं) और 27.05 लाख छात्र इंटरमीडिएट (12वीं) में शामिल हुए थे. ये परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गईं. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल 2025 को पूरा हो गया था. रिजल्टों की घोषणा प्रयागराज स्थित मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. इस दौरान उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और जिलेवार प्रदर्शन जैसे आंकड़े भी शेयर किए जाएंगे.

UP Board 10th Result 2025 इन वेबसाइटों पर करें चेक
upmsp.edu.in
upresults.nic.in

UP Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
UP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें.
जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें
आप चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट आउट ले सकते हैं या PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं.

UPMSP UP Board 10th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं के पिछले साल के टॉपर्स

यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा के पिछले साल के टॉप 3 रैंक होल्डर और उनके अंकों की लिस्ट निम्नलिखित है.
प्राची निगम (Prachi Nigam) – 591 अंक
दीपिका सोनकर (Deepika Sonkar) – 590 अंक
नविका सिंह (Navika Singh), स्वाति सिंह (Swati Singh), दीपांशी सिंह सेंगर (Dipanshi Singh Sengar) – 588 अंक

UP Board 10th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं में अच्छे नंबर नहीं आने पर करना होगा ये काम

छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाते हैं, तो उन्हें इंप्रूवमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का एक विकल्प होगा. यह परीक्षा उन्हें अपनी संबंधित कक्षाओं को पास करने या अपने रिजल्ट में सुधार करने का मौका देगी.

UPMSP 10th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट के ये हैं फेक वेबसाइट, न करें इससे चेक

अंतिम क्षण में यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्र हमेशा आधिकारिक और विश्वसनीय वेबसाइटों पर ही निर्भर रहें. कुछ फर्जी वेबसाइटें यूपी बोर्ड रिजल्ट के नाम पर छात्रों से धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकती हैं. ऐसे में छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स का ही उपयोग करना चाहिए.
इन फर्जी वेबसाइटों से बचें
up.boardsresult.co.in
boardresult.org
upsessb.org

UP Board 10th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं के पिछले साल के सेकेंड टॉपर

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी होने वाला है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं. यूपी बोर्ड के नतीजों में पिछले साल दूसरे स्थान ईशू चौधरी रहे थे.

UPMSP 10th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के बाद क्या होगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है और इसके बाद छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम होंगे. कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य छात्र कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे. अब छात्रों के पास साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में से अपनी पसंदीदा स्ट्रीम चुनने का अवसर होगा. यह निर्णय उनके भविष्य के करियर की दिशा निर्धारित करने में मदद करेगा.

UP Board 10th Result LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं के पिछले साल के टॉपर

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के टॉपर्स एक ही स्कूल से थे हैं, जो एक दिलचस्प और प्रेरणादायक बात है. कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्राची निगम ने 600 अंकों में से 591 अंक हासिल की थी.

UPMSP 10th Result 2025 LIVE: UPMSP रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने का तरीका

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अब कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है. अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो यहां जानें इसे ऑनलाइन कैसे देखें.
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं.
वेबसाइट पर “UP Board Class 10 Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी. यह विवरण आपके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा.
सभी विवरण सही से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका UP Board 10th Result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

upmsp.edu.in UP Board 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल टॉप 10 में 159 छात्र, टॉप रैंकर्स के बीच मामूली अंतर

UP Board Result 10th LIVE: upmsp.edu.in पर जारी होने वाले यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह जानना दिलचस्प होगा कि पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की टॉपर्स लिस्ट में कुल 159 छात्र शामिल थे. पिछले साल पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 591 अंक मिले थे, जबकि दसवें स्थान पर रहने वाले छात्र को 581 अंक प्राप्त हुए थे. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि टॉप 10 रैंक में केवल 10 अंकों का ही अंतर था.

up board result 10th LIVE: आधिकारिक नोटिस के साथ रिजल्ट डेट हुआ था घोषित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्टों की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई थी. जारी नोटिस के अनुसार दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. छात्र अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी देख सकेंगे.

upresults.nic.in up board result 10th LIVE: पिछले सालों के हाई स्कूल रिजल्ट जारी होने की तारीखें

यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा 25 अप्रैल को की जाएगी. पिछले कुछ वर्षों में यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीखें निम्नलिखित रही हैं
वर्ष 2025: 25 अप्रैल
वर्ष 2024: 20 अप्रैल
वर्ष 2023: 25 अप्रैल
वर्ष 2022: 18 जून
वर्ष 2021: 31 जुलाई
वर्ष 2020: 27 जून

UP Board High School Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड तैयार रखना होगा और इसमें से कुछ महत्वपूर्ण विवरण रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा.
रिजल्ट देखने के प्रमुख तरीके:
आधिकारिक वेबसाइट्स: रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे.
SMS: छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
डिजिलॉकर: डिजिलॉकर पोर्टल पर भी रिजल्ट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा.

UPMSP UP Board 10th Result 2025 LIVE: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट

UP Board Result 10th LIVE: उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन देखे जा सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स निम्नलिखित हैं.
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड रिजल्ट पोर्टल: upresults.nic.in
UPMSP डिजिलॉकर: results.digilocker.gov.in

यूपी बोर्ड हाईस्‍कूल रिजल्ट 2025 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट के परफॉर्मेंस जिलेवार होगा जारी

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट के साथ-साथ जिलेवार परफॉर्मेंस के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे. व्यक्तिगत अंकों के अलावा ये आंकड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों में शैक्षणिक सफलता के रुझान और परफॉर्मेंस को बताएगा.

upresults.nic.in यूपी बोर्ड हाईस्‍कूल रिजल्ट LIVE: लड़कियों के पास प्रतिशत में हो सकता है बेहतर परफॉर्म

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में लड़कियों के पास प्रतिशत में एक बार फिर से लड़कों की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले साल की बात करें, तो यह भी रुझान देखने को मिला था कि कक्षा 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% रहा था. इस वर्ष भी इसी प्रकार के परिणामों की संभावना जताई जा रही है.

upmsp.edu.in UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूर है. यदि कोई छात्र इस न्यूनतम अंक सीमा को पार करने में विफल रहता है, तो उसके पास दो विकल्प होंगे.
पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation): छात्र अपने रिजल्ट के बारे में असंतुष्ट होने पर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कम्पार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam): जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, वे जुलाई 2025 में आयोजित होने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं.

UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट बोर्ड मुख्यालय में होगा जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. यह परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सार्वजनिक किए जाएंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के सीनियर अफसर भी मौजूद रहेंगे.

UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा फरवरी महीने से हुई थी शुरू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 की हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरे राज्य में बढ़िया तरीके से आयोजित की गई थी. ये परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच कराई गई थी.

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: सुरक्षा और निगरानी के साथ हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे. कुल 8140 परीक्षा केंद्रों में से 998 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है.

UP Board High School Result 2025 Live: यूपी बोर्ड के लिए 54 लाख से अधिक छात्रों ने किया था आवेदन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इसमें से हाईस्कूल (10वीं) के लिए 27,40,151 छात्र परीक्षा के लिए शामिल हुए थे. वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में 26,98,446 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे.

UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाई स्कूल की मार्कशीट डिजिलॉकर से भी करें चेक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी है कि इस बार छात्रों को अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं होगी. बोर्ड की ओर से मार्कशीट सीधे डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराई जाएगी.
डिजिटल मार्कशीट ऐसे करें एक्सेस
कक्षा 10वीं के छात्र: डिजिलॉकर पर लॉगिन करते समय अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
कक्षा 12वीं के छात्र: डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर और माता का नाम भरना होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePahalgam Terror Attack Delhi Protest Today,हाथों में तख्तियां, दिलों में शोक… पहलगाम हमले के विरोध में गुस्से से धधक रही दिल्ली, आज बंद रहेंगे बड़े बाजार – delhi markets closed in protest against killing of 26 tourists in pahalgam terror attack protests across the country
Next Article Breaking News Today LIVE: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्कर आतंकी अल्ताफ लाली ढेर | Breaking News Today Live Updates india pakistan tension pahalgam terror attack weather latest update
HawkNews
  • Website

Related Posts

PM मोदी की रात में हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह-नितिन नबीन भी रहे मौजूद, ढाई घंटे तक क्या-क्या हुआ?

July 16, 2026

Uttarakhand News: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुली तारीफ | चमोली विकास योजनाएँ: गोपेश्वर रैली में कांग्रेस विधायक धामी की सीएम की प्रशंसा करते हैं

July 15, 2026

अरुणाचल: सियांग घाटी से वैज्ञानिकों ने खोजी दुर्लभ प्रजाति की दो मधुमक्खियां, बढ़ा देती हैं खेतों की पैदावार

July 15, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,312)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

PM मोदी की रात में हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह-नितिन नबीन भी रहे मौजूद, ढाई घंटे तक क्या-क्या हुआ?

July 16, 2026

Uttarakhand News: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुली तारीफ | चमोली विकास योजनाएँ: गोपेश्वर रैली में कांग्रेस विधायक धामी की सीएम की प्रशंसा करते हैं

July 15, 2026

अरुणाचल: सियांग घाटी से वैज्ञानिकों ने खोजी दुर्लभ प्रजाति की दो मधुमक्खियां, बढ़ा देती हैं खेतों की पैदावार

July 15, 2026

Bengaluru में जुलाई में गर्मी ने तोड़ा 112 साल का रिकॉर्ड, 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, क्‍या है वजह? | Bengaluru Hottest July, heat breaks 112-year record; temperature hits 33.6°C—what is the reason?

July 15, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

PM मोदी की रात में हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह-नितिन नबीन भी रहे मौजूद, ढाई घंटे तक क्या-क्या हुआ?

July 16, 2026

Uttarakhand News: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुली तारीफ | चमोली विकास योजनाएँ: गोपेश्वर रैली में कांग्रेस विधायक धामी की सीएम की प्रशंसा करते हैं

July 15, 2026

अरुणाचल: सियांग घाटी से वैज्ञानिकों ने खोजी दुर्लभ प्रजाति की दो मधुमक्खियां, बढ़ा देती हैं खेतों की पैदावार

July 15, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.