मथुरा: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा का समय बदल दिया गया है। इसके पीछे की वजह प्रेमानंद महाराज का खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है। पहले जहां यह पदयात्रा रात 2 बजे शुरू होती थी। अब इसे सुबह 4 बजे निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज की तबीयत सही नहीं चल रही है। इसकी वजह से पदयात्रा पांच दिनों तक स्थगित करनी पड़ी थी।प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार होने की वजह से पदयात्रा एक बार फिर से शुरू की जा रही है पर इसका समय बदल दिया गया है। पदयात्रा स्थगित होने से भक्तों में निराशा का माहौल था। जैसे ही यात्रा दोबारा शुरू होने की खबर मिली, पूरे वृंदावन में हर्ष की लहर है। रविवार की रात भक्तों ने प्रेमानंद महाराज के आवास से लेकर उनके श्री राधा हित केली कुंज आश्रम तक पूरे मार्ग को रंगोली और दीपों से सजाया।
जयकारों और भजनों की गूंज से हुआ स्वागत
जैस ही प्रेमानंद महाराज सुबह चार बजे अपने आवास से पदयात्रा के लिए बाहर निकले, भक्तों ने जयकारों और भजनों की गूंज से उनका स्वागत किया। इससे पहले पदयात्रा स्थगित होने से भक्त मायूस हो गए थे। हर कोई प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखा।

