Last Updated:
हरियाणा के गोहाना के बिचपड़ी गांव में दो पक्षों की कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आए पिता-पुत्र पर हमला हुआ. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं.
पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हाइलाइट्स
- पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती.
- कैमरामैन का कैमरा तोड़ा, मारपीट की गई.
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
गोहाना. हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना के बिचपड़ी गांव में गली के बाहर दो पक्षों में हो रही कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आए पिता-पुत्र पर एक पक्ष के कई लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों घायलों को गोहाना के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें खानपुर महिला मेडिकल में रेफर कर दिया गया. पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बिचपड़ी के रहने वाले प्रवीण का कहना है कि वह कैमरामैन का काम करते हैं और सोनीपत बारात में गए हुए थे. बारात में वीडियोग्राफी कर रहे थे. आरोप है कि प्रदीप और नरेंद्र ने कैमरामैन प्रवीण को गाली दी और मारपीट की. इस दौरान कैमरा भी तोड़ दिया. गांव में पहुंचने के बाद नरेंद्र ने प्रवीण के ताऊ संतलाल के घर के बाहर गाली देना शुरू कर दिया. इस दौरान ताऊ के लड़के देवेंद्र ने गाली-गलौज करने से रोका तो आरोपी ने हथियार का बट मारकर घायल कर दिया. घायल अवस्था में देवेंद्र को गोहाना के नागरिक अस्पताल में देर रात लाया गया.
पुलिस पीआरओ रविंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बिचपड़ी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है. इस मामले में बिचपड़ी गांव के रहने वाले पिता-पुत्र घायल हुए हैं. पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर गांव के रहने वाले नरेंद्र और उसके परिवार के कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायल देवेंद्र ने बताया कि पड़ोस में झगड़ा हो रहा है और झगड़ा किसी और के बीच हो रहा था और वह केवल वहां खड़े थे. उन्होंने बताया कि पिता को भी चोट लगी है. कैमरामैन प्रवीण ने बताया कि वह बारात के लिए जा रहे थे. इस दौरान मेरा कैमरा तोड़ दिया. आरोपियों ने पिता पुत्र पर हमला किया है.

