Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की मुलाकात हुई. इसमें ट्रेड डील पर भी बात हुई. दोनों की बातचीत से साफ संकेत मिले कि ट्रेड डील पर जल्द मुहर लग सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और उनके परिवार से मुलाकात की.
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी और जेडी वेंस की मुलाकात
- द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा होगी.
- ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भी चर्चा होगी.
भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मौके पर जेडी वैंस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर महत्वपूर्ण प्रगति की ओर इशारा किया. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि ट्रेड डील पर बात हो रही है और जल्द कोई नतीजा निकल सकता है. यह ऐसा होगा, जिससे भारत और अमेरिका दोनों को लाभ होगा.
दोनों देश एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. भारत का मानना है कि सर्दियों तक ट्रेड डील पर बातचीत पूरी हो जाएगी. मीटिंग के बाद पीएमओ की ओर से बयान जारी किया गया. इसमें बताया गया कि पीएम मोदी के साथ एनर्जी, डिफेंस, सैन्य प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में विस्तार से बात हुई है. इसमें किसी तीसरे देश का नाम तो नहीं लिया गया, लेकिन साफ कहा गया कि दुनिया भर में संघर्ष को रोकने के लिए भारत का प्रयास सराहनीय है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेडी वैंस के साथ बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में ट्रम्प की भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं.बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी, भारत में अमेरिकी राजदूत विक्रम क्वात्रा शामिल रहे. यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय प्रोडक्ट पर 26 फीसदी टैरिफ लगा दिया था. हालांकि, इसे 3 महीने के लिए टाल दिया गया है. मगर अब विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और अमेरिका एक ऐसी डील पर बात कर रहे हैं, जो दोनों देशों के लिए विन विन होगा.
Watch: PM Modi welcomes US Vice President JD Vance, Usha Vance & children at his residence pic.twitter.com/wJIIadm9Rr
— Sidhant Sibal (@sidhant) April 21, 2025

